विज्ञापन

वास्तु टिप्स: घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए? जानें घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट लगाने के लिए सही दिशा का ध्यान रखना पड़ता है. यहां जानिए घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए और घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं.

वास्तु टिप्स: घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए? जानें घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं
मनी प्लांट कैसे लगाएं?
file photo

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो ज्यादातर लोगों के घर में होता ही है. ये पौधा न केवल दिखने में सुंदर लगता है, बल्कि इसे घर में रखना अच्छा भी माना जाता है. वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट का खास महत्व है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट को एक लकी पौधा माना जाता है, लेकिन इस घर के अंदर रखने के कुछ नियम भी होते हैं. मनी प्लांट को घर में सही दिशा में रखना चाहिए. इसके अलावा घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं. इस पौधे की मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में खुशहाली आती है. चलिए आपको बताते हैं घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए?

घर में मनी प्लांट कहां नहीं लगाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मनी प्लांट लगाने के लिए सही दिशा का ध्यान रखना पड़ता है. मान्यता के अनुसार, मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में कभी भी नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा को वास्तु में शुभ मानते हैं, लेकिन मनी प्लांट लगाने के लिए ये दिशा सही नहीं है. ऐसे में जब भी आप घर पर मनी प्लांट लगाने की सोचें तो उत्तर-पूर्व दिशा में इसे नहीं लगाएं.

बेड के पास नहीं रखें

अगर, आप अपने बेडरूम में मनी प्लांट लगाना चाह रहे हैं तो इसे बेड के पास नहीं लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को सोने वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए. दरअसल, पौधे रात के समय कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं. अगर, ये बेड के पास है, तो आपको सांस लेने में समस्या या बेचैनी हो सकती है.

घर में कितने मनी प्लांट लगा सकते हैं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में केवल एक-दो मनी प्लांट लगा सकते हैं. अगर, आप अपने घर में एक साथ दो मनी प्लान रखने या लगाने की सोच रहे हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दो मनी प्लांट लगा सकते हैं, लेकिन पौधे की देखभाल का ध्यान जरूर रखें. सही देखभाल नहीं करने से प्लांट सूख सकता है.

यह भी पढ़ें:- सबसे भाग्यशाली हस्त रेखा कौन सी है? जानें हाथ में कौन सी रेखा अच्छी होती है

यह भी पढ़ें:- केले के छिलके को पौधों में कैसे डालें? पौधों के लिए सस्ता घोल बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips, Money Plant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com