विज्ञापन

घर की नेमप्लेट से जुड़ा है भाग्य का कनेक्शन! जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र

घर की नेमप्लेट सिर्फ पहचान नहीं, बरकत का भी कारण है, जानें किस दिशा वाले घर में कौन सी नेमप्लेट लगाना है शुभ.

घर की नेमप्लेट से जुड़ा है भाग्य का कनेक्शन! जानिए क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र
घर की नेमप्लेट कैसी होनी चाहिए?
NDTV

जब भी हम अपना नया घर लेते हैं या किसी नए किराए के मकान में शिफ्ट होते हैं, तो सबसे पहले बाहर दरवाजे पर अपना नाम लिखवाते हैं, सिर्फ पहचान के लिए नहीं, बल्कि वास्तु के हिसाब से भी यह काम बहुत मायने रखता है. ऐसा कहा जाता है कि घर के मेन गेट से ही अच्छी या बुरी एनर्जी घर के अंदर आती है. ऐसे में अगर नेमप्लेट सही दिशा, सही रंग और सही चीज की बनी हो, तो घर में बरकत आती है. वहीं, गलत तरीके से लगी नेमप्लेट घर की शांति और पैसों पर बुरा असर डाल सकती है. 

किस दिशा के घर में कैसी नेमप्लेट रखें:

पूर्व दिशा वाले घर:

अगर आपका घर पूरब की तरफ मुख वाला है, तो लकड़ी की नेमप्लेट सबसे अच्छी मानी जाती है. यह दिशा सूर्य देव से जुड़ी है. लकड़ी पर पीले या सुनहरे रंग से नाम लिखवाना अच्छा रहता है, इससे समाज में इज्जत बढ़ती है और कामकाज में आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं.

उत्तर दिशा वाले घर:

उत्तर दिशा का संबंध कुबेर जी और बुध ग्रह से माना जाता है, ऐसे घरों के बाहर तांबे, पीतल या कांच की नेमप्लेट लगाना शुभ होता है. अक्षरों का रंग हल्का हरा, आसमानी या सिल्वर रखें तो कारोबार में तेजी आ सकती है और कमाई के नए रास्ते खुलते हैं.

पश्चिम दिशा वाले घर: 

पश्चिम दिशा के स्वामी शनि देव और वरुण देव माने जाते हैं, इस दिशा में लोहे, स्टील या पीतल जैसी धातु की नेमप्लेट लगाना सही रहता है. सफेद, ग्रे या नीले रंग का इस्तेमाल करने से काम में ठहराव आता है और शनि से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं.

दक्षिण दिशा वाले घर: 

दक्षिण दिशा अग्नि तत्व और मंगल ग्रह से जुड़ी होती है, यहां गहरे रंग की लकड़ी, तांबे या लाल पत्थर की नेमप्लेट अच्छी रहती है. लाल, नारंगी या मैरून रंग से नाम लिखा हो तो घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

इसे भी पढ़ें: खाटू श्याम भक्तों के लिए जरूरी खबर, बदल गया आरती और दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com