विज्ञापन

घर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना घेर सकती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें वास्तु नियम

घर की सजावट में न करें ये गलतियां, टूटी घड़ी और कांटेदार पौधे लाते हैं अशुभता, जानें वास्तु के अनुसार क्या रखना चाहिए?

घर में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वरना घेर सकती है नकारात्मक ऊर्जा, जानें वास्तु नियम
घर में क्या नहीं लगाना चाहिए?
NDTV

हम सब चाहते हैं कि अपना घर साफ, सुंदर और सुकून देने वाला लगे, इसके लिए हम बाजार से पेंटिंग, शोपीस, घड़ियां और पौधे लेकर आते हैं. कई बार कोई चीज देखने में बहुत अच्छी लगती है, पर हर सुंदर दिखने वाली चीज घर के माहौल के हिसाब से सही हो, यह जरूरी नहीं है. वास्तु के नियम के अनुसार हमारे आसपास रखी चीजों का असर हमारे मन और घर की ऊर्जा पर पड़ता है, इसलिए सजावट करते समय थोड़ी समझदारी और कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

लड़ाई-झगड़े या उदासी दिखाने वाली तस्वीरें न रखें:

दीवारों पर लगी तस्वीरें कमरे की पूरी रंगत बदल देती हैं. हालांकि, ऐसी पेंटिंग लगाने से बचना चाहिए जिनमें लड़ाई, मारकाट, तबाही या बहुत ज्यादा उदासी दिखती हो. ऐसी तस्वीरें देखते-देखते मन में भी बेचैनी या तनाव आ सकता है. हालांकि कुछ लोगों को ऐसी पेंटिंग पसंद होती है, लेकिन इन्हें घर के बीचों-बीच या बैठक में लगाना सही नहीं माना जाता. इसकी जगह हरियाली, पहाड़, खिलते फूल या शांत नदी जैसी तस्वीरें लगा सकते हैं.

रुकी घड़ी और पुराना कैलेंडर हटा दें:

घड़ी हमारे रोजमर्रा के समय से जुड़ी होती है, इसलिए उसका चलते रहना जरूरी है. अगर घर में कोई घड़ी बंद पड़ी है या उसका कांच चटका है, तो उसे यूं ही लटकाए न रखें. रुकी हुई घड़ी कामकाज में सुस्ती या रुकावटें का अहसास कराती है. ठीक इसी तरह, बीता हुआ कैलेंडर भी दीवार पर लगा रहने से कोई फायदा नहीं, नया साल आते ही उसे बदल दें.

चटका हुआ शीशा या टूटा कांच बदलें:

आईना और कांच के सजावटी सामान घर को रोशन और बड़ा दिखाते हैं. मगर टूटा हुआ या चटका हुआ शीशा घर में रखना ठीक नहीं माना जाता, इससे न केवल चोट लगने का डर रहता है, बल्कि मन पर भी इसका उल्टा असर पड़ सकता है. आजकल कई जगह टूटे कांच के पैटर्न वाले शोपीस भी दिखते हैं पर साबुत और साफ चीजें लेना ज्यादा बेहतर है. अगर किसी आईने में हल्की सी भी दरार आ जाए, तो उसे ज्यादा दिन न रखें और बदल दें. 

कांटेदार पौधों से दूरी बनाए रखें:

आजकल छोटे घरों या बालकनी में कैक्टस जैसे पौधे रखना आम है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे पौधे घर के माहौल में चुभन या आपसी खींचतान बढ़ा सकते हैं. अगर घर में पौधे लगाने ही हैं, तो तुलसी, मनी प्लांट या दूसरे हरे पौधे लगाएं. 

इसे भी पढ़ें: आज शाम 5 बजे के बाद जरूर देखें आसमान, धरती के सबसे करीब होगा पूर्णिमा का चांद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com