विज्ञापन

घर की नेगेटिविटी कैसे दूर करें? ये आसान वास्तु टिप्स बदल देंगे घर का माहौल

घर की नेगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं, यहां जानें घर का माहौल पॉजिटिव बनाने के आसान वास्तु टिप्स क्या हैं?

घर की नेगेटिविटी कैसे दूर करें? ये आसान वास्तु टिप्स बदल देंगे घर का माहौल
घर की नेगेटिविटी हटाने के लिए क्या करें?
NDTV

Vastu Tips For Your Home: कई बार ऐसा होता है कि घर में सब कुछ ठीक होने के बाद भी अच्छा फील नहीं होता है. छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ाहट होती है या जो काम बनने वाला होता है वो भी रुक जाता है. क्या आप जानते हैं कि वास्तु के नजरिए से यह घर में बढ़ी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत भी हो सकता है. अच्छी बात यह है कि माहौल सुधारने के लिए दीवार तोड़ने या बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है. कुछ टिप्स की मदद से आप घर के माहौल को पॉजिटिव बना सकते हैं.

मेन गेट:

घर में कोई भी एनर्जी, चाहे वह अच्छी हो या बुरी, मेन गेट से ही अंदर आती है, इसलिए दरवाजे के आसपास का हिस्सा हमेशा साफ सुथरा और रोशनी से भरा रखना चाहिए. शाम ढलते ही मुख्य द्वार पर हल्की रोशनी जरूर रखें, अंधेरा न होने दें. दरवाजे के ठीक सामने या आसपास पुराने जूते या चप्पलों का ढेर न लगाएं. समय-समय पर हल्दी और कुमकुम से शुभ निशान बनाएं और हो सके तो रोज शाम चौखट पर एक छोटा दीपक जलाएं.

इसे भी पढ़ें: 8 या 9 दिसंबर, किस दिन है मार्गशीर्ष अमावस्या? जानें स्नान-दान का शुभ समय और पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

उत्तर, पूर्व दिशा:

घर का उत्तर-पूर्व काफी शांत हिस्सा माना जाता है. ऐसे में अगर आप इस जगह को साफ रखते हैं, तो घर का माहौल अच्छा बना रह सकता है. इसलिए ध्यान रखें, इस कोने में न तो टूटी-फूटी चीजें रखें और न ही कूड़ा और हो सके, तो सुबह उठते ही इस दिशा की खिड़कियां खोल दें ताकि धूप और ताजी हवा घर के अंदर आ सके. कोशिश करें कि यह हिस्सा बहुत ज्यादा भारी फर्नीचर से दबा न रहे.

कुछ आसान उपाय:

  1. हफ्ते में एक या दो बार पोछे के पानी में थोड़ा सा समुद्री या सेंधा नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाएं.
  2. बाथरूम के एक कोने में कांच की कटोरी में नमक रखकर हर पंद्रह दिन में बदलते रहें.
  3. शाम के समय मिट्टी या पीतल के बर्तन में कपूर और लौंग जलाएं और फिर पूरे घर में दिखाएं.
  4.  उत्तर या पूर्व दिशा में तुलसी, मनी प्लांट या बैंबू जैसे पौधे रखें.
  5. सुबह या शाम के समय घर में हल्का संगीत, भजन या घंटी की आवाज भी माहौल को शांत और हल्का बनाने में मदद करती है.

इसे भी पढ़ें: हथेली की यह रेखा दिला सकती है करोड़पति बनने का योग, क्या आपके हाथ में भी है निशान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com