हस्तरेखा शास्त्र में हाथ हथेली की रेखाओं और निशानों का खास महत्व होता है. इन रेखाओं से इंसान के स्वभाव, लाइफ और करियर के कई संकेत पता चल सकते हैं. आज के समय में भी ज्योतिष हाथ की रेखा देखकर इंसान का भविष्य बता देते हैं. हमारे हाथों में कई रेखाएं होती हैं और हर रेखा का अपना एक अलग महत्व है. कुछ रेखाएं धन, परिवार, कामकाज और भाग्य से जुड़ी होती हैं, जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हाथ की सबसे भाग्यशाली रेखा कौन सी है?
भाग्य रेखा कौन सी और क्या होती है?
दरअसल, हर इंसान के हाथ में रेखा अलग-अलग होती है. किसी की सीधी, किसी की टूटी हुई, किसी की कटी-फटी तो किसी की पूरी तरह टेढ़ी-मेढ़ी. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा आमतौर पर कलाई के पास या हथेली के निचले हिस्से से शुरू होकर ऊपर की ओर बीच वाली उंगली के नीचे स्थित शनि पर्वत तक जाती है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी भाग्य रेखा सीधी और गहरी है, तो ये अच्छे करियर और स्थिर सफलता का संकेत है. अगर, आपकी रेखा टूटी या कटी हुई है, तो ये जीवन में उतार-चढ़ाव और संघर्ष का संकेत है और अगर टेढ़ी-मेढ़ी रेखा है तो ये जीवन में अस्थिरता, लेकिन अचानक मिलने वाले अवसर का संकेत देती है.
धन वाली रेखा
हथेली में एक रेखा धन वाली रेखा भी होती है. धन वाली रेखा अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत से निकलकर जो रेखा हृदय रेखा को पार करते हुए मस्तिष्क रेखा की ओर बढ़ती है, उसे धन रेखा माना जाता है. जिन लोगों के हाथ में धन की रेखा अच्छी रहती है तो उन्हें कभी भी पैसों की कमी नहीं होती.
हाथ पर V निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, V का निशान आमतौर पर हार्ट लाइन के आखिरी हिस्से में, तर्जनी उंगली के नीचे या उसके आसपास दिखाई देता है. ये निशान तब बनता है जब रेखाएं एक-दूसरे से मिलकर अंग्रेजी अक्षर V जैसी आकृति तैयार करती हैं. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह निशान जिस रेखा पर बनता है, उसके प्रभाव को बढ़ाने का काम करता है यानी यह चिन्ह जिस रेखा से जुड़ा होता है, उससे मिलने वाले फलों में वृद्धि का संकेत माना जाता है. माना जाता है कि यह निशान भाग्य, बुद्धि, स्वास्थ्य और स्वभाव से जुड़े संकेत दे सकता है.
यह भी पढ़ें:- हथेली में V का निशान होने का क्या मतलब है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जानिए इसका महत्व
यह भी पढ़ें:- 'अपने विचारों पर ध्यान दें, वे शब्दों में बदल जाते हैं' गौर गोपाल दास के अनमोल विचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं