Tulsi Pujan Divas 2024: तुलसी पूजन दिवस सनातन धर्म में एक महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है जिसे हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिन मुख्य रूप से तुलसी माता की पूजा और उनकी उपासना के लिए समर्पित है. हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और मान्यता है कि तुलसी का पूजन (Tulsi Puja) करने से घर में सुख-समृद्धि और अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. तुलसी पूजन का ना सिर्फ धार्मिक, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन में भी गहरा प्रभाव देखने को मिलता है. आइए जानते हैं तुलसी पूजन दिवस 2024 का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
नए साल में किस दिन रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए तिथि और पूजा विधि
तुलसी पूजन दिवस 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त
तुलसी पूजन दिवस की तिथिहिंदू पंचांग के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है. इस साल पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि का शुभारंभ 24 दिसंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर हो रहा है जिसका समापन 25 दिसंबर की रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को ही मनाया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- तुलसी पूजन दिवस के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं. इसके बाद, लाल रंग के वस्त्र पहनकर तुलसी के पौधे की पूजा शुरू करें.
- सबसे पहले तुलसी के पौधे की अच्छी तरह से सफाई करें और इसके आसपास रंगोली और फूलों से सजावट कर लें.
- फिर जल अर्पित करें, कुमकुम और दीपक जलाकर रखें. तुलसी माता (Tulsi Mata) को 16 शृंगार अर्पित करें और उनका पूजन करें.
- उन्हें पंचामृत, फल, माला, मिठाई आदि अर्पित करें. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप करें मंत्रों का जाप बहुत फायदेमंद माना जाता है.
- पूजन के बाद आरती करें और घर के सभी सदस्यों और अन्य लोगों में प्रसाद का वितरण करें.
- यह दिन समाज के लिए भी बहुत खास होता है क्योंकि इस दिन जरूरतमंदों की मदद करना और वृद्धों से आशीर्वाद प्राप्त करना पुण्यदायी माना जाता है.
1. महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी,
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
2. देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः,
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी पूजन दिवस का धार्मिक महत्व बहुत गहरा है. मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है और उनकी पूजा से भगवान श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन देवी तुलसी का पूजन करने से न केवल घर में समृद्धि आती है बल्कि व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति और सुख की भी बढ़ोत्तरी होती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं