Scorpio Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी बड़े फैसले पर आपकी राय महत्वपूर्ण सिद्ध होगी. पुराने दस्तावेज और घरेलू रिकॉर्ड व्यवस्थित कर रखें. जल्द ही किसी कार्य के लिए उनकी आवश्यकता पड़ सकती है. बड़ी खर्चों को सीमित करने का प्रयास करें. कम बोलना और सही समय पर अपनी बात स्पष्ट रूप से रखना फायदेमंद साबित होगा. कुछ समय शांत बैठकर अपने अंतर्मन से जुड़ने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
रिसर्च, लेखन और कानूनी मामलों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. व्यवसाय में विस्तार करने की बजाय मार्केट रिसर्च कर उसको समझने का प्रयास करें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से भविष्य की रणनीति बदल सकती है. नौकरी की जगह स्वतंत्र रूप से कार्य करने का मौका मिल सकता है. इस समय कूटनीतिक लोगों की चालों से दूर रहे. लोगों की बातों में आकर गलत निर्णय ना लें.गलत कार्य करने वाले लोगों से दूर रहे.
स्वास्थ्य/Health
कंधों और गर्दन में जकड़न हो सकती है. हल्की स्ट्रेचिंग करें. तेज रात चाय कॉफी का सेवन कम करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
अनावश्यक खर्चो को सीमित करें. ऑनलाइन खरीदारी में पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें.
रिश्ते/Relationship
शांत या चुप रहने की जगह बिगड़ते रिश्तों में आपसी बातचीत जरूरी है. जीवनसाथी के साथ परिवार के कार्यों में सहयोग करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं