विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: कार्यस्थल पर व्यर्थ की बातों में न पड़ें, जरूरी चीजों के साथ न करें लापरवाही

Libra Tarot Card Horoscope 15 September:- The Moon की ऊर्जा अपनी महत्वपूर्ण चीजों और दस्तावेज को लेकर लापरवाही न करने, अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को बेहतर करने तथा दूरदराज के लोगों से बने संपर्क को मजबूती लाने के प्रयास की बात कर सकती है.चलिए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: कार्यस्थल पर व्यर्थ की बातों में न पड़ें, जरूरी चीजों के साथ न करें लापरवाही
तुला राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: परिवार में कई तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकते है. विद्यार्थियों को उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलने से राहत मिलेगी. इस समय भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान कामों पर ध्यान रखें. कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते है,या खो सकती है. इसलिए लापरवाही न करें. फैसला लेते समय भावनाओं की बजाय समझदारी से लें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में अपने प्रोडक्ट के गुणवत्ता को बेहतर करने का प्रयास करें. नए मिले अनुबंधों को लेकर गंभीर रहे. कुछ नए संपर्क दूर दराज के लोगों से हो सकते हैं. नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बढ़ सकती है. इस समय अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं. कार्यस्थल पर व्यर्थ की बातों में ना पड़े. जरूरत पड़ने पर सहयोगियों की मदद अवश्य करें. 

स्वास्थ्य/Health

इस समय किसी चीज से पेट में संक्रमण हो सकता है. इस समस्या को हल्के में ना लेकर चिकित्सक से सही परामर्श लें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance 

कीमती वस्तुओं को लेकर लापरवाह ना रहे. पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें. 

रिश्ते/Relationship

पारिवारिक समस्याओं  को समय रहते सुलझाने से परिस्थितियों बिगड़ने से बच सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Libra Tarot Horoscope Today, Tarot Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com