Gemini Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार को लेकर व्यर्थ की चिंताएं ना करें. परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर अपने मनमानी न चलाएं.स्वयं को अधिक महत्वपूर्ण न समझे. दूसरों को आपका महत्व बताने दे अपने कुछ कार्यों को लेकर परेशान हो सकते हैं इस समय बच्चों की मदद किसी कलात्मक प्रतियोगिता में भाग लेने में कर सकते है. इससे उनके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी. झूठ बोलने वाले लोगों से दूर रहें. गलत लोगों की संगति न करें. परिस्थिति कैसी भी हो, खुद को संतुलित रखें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह व्यवसाय स्थापित करने में ले सकते है. व्यवहार से आलस और लापरवाही को दूर रखें. नए कार्य को शुरू करने से पहले उसमें होने वाले जोखिम और नफा नुकसान की जानकारी अवश्य ले. किसी की बातों में आकर अपने कार्यशैली में बदलाव लाएं. परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद की बात किसी सहयोगी से साझा न करें. पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन की परेशानियों का असर एक-दूसरे पर न पड़ने दें.
स्वास्थ्य/Health
किसी पुराने दर्द से राहत मिलती महसूस करेंगे. अपने खान-पान में कैल्शियम युक्त पदार्थों को शामिल करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी कानूनी मामले में काफी धन खर्च होने से परेशानी हो सकती है. वकील से आगे और होने वाले खर्चों का ब्यौरा ले सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के रिश्ते में कोमलता और भावनात्मक गहराई बढ़ेंगी. छोटी सी आउटिंग का प्लान कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं