Taurus Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: कुछ समय के लिए नए लोगों से मुलाकात पर रोक लगाएं. अपने किसी पुराने पारिवारिक मामले के सामने आने से परेशान हो सकते है. समझदारी और सूझबूझ के साथ घर और व्यवसाय/कार्यक्षेत्र दोनों का तालमेल सुधारें. समय का सदुपयोग से मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. व्यर्थ के खर्चे न करें. किसी दूसरे के मामले में पड़ने की जगह स्वयं पर ध्यान दें. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में परिवर्तन ला सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
वर्तमान परिस्थितियों में कुछ कार्य या ऑर्डर प्राप्ति फोन के जरिए हो सकती हैं. नौकरी में प्रमोशन मिलने की अपना नजर आ सकती हैं. विदेश में रहने वाले अपने मित्र के साथ अपने व्यवसाय को विस्तारित करने की बात कर सकते हैं. अपना ध्यान कार्य पर फोकस करें. कार्यस्थल पर किसी सहयोगी से पैसों के लेनदेन में कुछ गलतफहमी के कारण अनबन होने की स्थिति बन सकती है.पुरानी बातों को लेकर व्यर्थ की तनाव न करें. जो बात बीत चुकी है उसे भुलाना ही बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य/Health
परिवार के छोटे सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं.सामने वाले के स्थान परिवर्तन पर चिकित्सक से सलाह लेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
पूर्व में किए गए कुछ कार्यों के कारण कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. इसमें काफी धन खर्च हो सकता है.
रिश्ते/Relationship
परिवार के सभी दायित्वों को अच्छे से निभाने का प्रयास करेंगे. बहन की शादी के लिए उपयुक्त वर का चयन करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं