विज्ञापन

बदबूदार कीड़ों को कैसे दूर रखें? कीड़ों को घर से दूर रखने के आसान तरीके

अगर, आपके घर के अंदर भी ये बदबूदार कीड़े दिखाई देते हैं तो इन्हें कुछ आसान तरीके से घर से दूर किया जा सकता है. यहां जानिए बदबूदार कीड़ों को कैसे दूर रखें, कीड़ों को घर से दूर रखने के आसान तरीके.

बदबूदार कीड़ों को कैसे दूर रखें? कीड़ों को घर से दूर रखने के आसान तरीके
बदबूदार कीड़ों को कैसे दूर रखें?

घर के अंदर साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाए तो कई छोटे-छोटे कीड़े आ जाते हैं और ये कीड़े न सिर्फ बैक्टीरिया फैलाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं. कुछ कीड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें कुचल दिया जाए तो उनके अंदर से बहुत तेज बदबूदार गंध निकलती है. आपने कई बार अपने घर के अंदर परदे पर चिपका हुआ या खिड़की के पास रेंगता हुआ स्टिंक बग कीड़ा देखा होगा, जो ठंडे मौसम से बचने के लिए गर्म जगह की तलाश में घरों के अंदर आ जाते हैं. अगर, आपके घर के अंदर भी ये बदबूदार कीड़े दिखाई देते हैं तो इन्हें कुछ आसान तरीके से घर से दूर किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं बदबूदार कीड़ों को कैसे दूर रखें? कीड़ों को घर से दूर रखने के आसान तरीके.

बदबू वाले कीड़े घर के अंदर क्यों आते हैं?

स्टिंक बग्स यानी बदबू वाला कीड़ा घर के अंदर ठंड से बचने के लिए आता है. जैसे-जैसे मौसम ठंडा होने लगता है, ये कीड़े गर्म और सेफ जगह छिपने लगते हैं. ऐसे में घर इनके लिए सबसे आसान ठिकाना होता है. ये उन घरों ज्यादा दिखते हैं जहां दिनभर अच्छी धूप आती है, क्योंकि वहां गर्माहट बनी रहती है.

घर की छोटी-से-छोटी दरारें बंद करें

स्टिंक बग्स को रोकने का सबसे असरदार तरीका है घर में मौजूद सभी दरारों और हॉल को बंद कर दें. बदबू वाले कीड़े घर के अंदर खिड़कियों और दरवाजों से आसानी से आ जाते हैं. इसके अलावा जहां से पाइप, तार या गैस लाइनें घर में आ रही हैं उन जगहों को बंद करें.

ऐसी खुशबू इस्तेमाल करें जो स्टिंक बग्स को पसंद नहीं

बदबू वाले कीड़े यानी स्टिंक बग्स को घर से दूर रखने के लिए पुदीना और लौंग के तेल की गंध का इस्तेमाल करें, क्योंकि इन्हें खुशबू पसंद नहीं आती. इन तेलों की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर खिड़कियों, दरवाजों और जालियों के आसपास स्प्रे करें. इससे स्टिंक बग्स घर में घुसने से बचेगा.

घर के बाहर की लाइट

घर के बाहर पीले रंग के कीट-प्रतिरोधी बल्ब लगाना या अनावश्यक लाइटें बंद रखना फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये कीड़े लाइट को देखकर भी खीचें आते हैं.

इन्हें कभी कुचलें नहीं

अगर, घर के अंदर स्टिंक बग दिखाई दे, तो उसे हाथ से कुचलने की गलती न करें. कुचलने पर यह बहुत तेज बदबू छोड़ता है, इसी वजह से इसे बदबू वाला कीड़ा कहा जाता है. इसे बाहर करने के लिए वैक्यूम क्लीनर या फिर किसी कप की मदद से पकड़कर बाहर छोड़ दें.

यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bug, Kide Makode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com