विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: गलत संगति से बचें,कार्यस्थल पर हो सकते हैं कुछ बड़े परिवर्तन

Gemini Tarot Card Horoscope 11 October: The Hanged Man ki ऊर्जा घर को व्यवस्थित करने के लिए उचित बदलाव करने का प्रयास,अचानक से कार्य स्थल पर अधिकारी की कार्यमुक्त होने से हतप्रभ और नए बदलावों से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो ,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: गलत संगति से बचें,कार्यस्थल पर हो सकते हैं कुछ बड़े परिवर्तन
Gemini Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Mithun Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार की व्यवस्था में कुछ नए बदलाव कर सकते हैं. इस समय किसी बड़े धार्मिक आयोजन के बारे में परिजनों से चर्चा करेंगे. परिवार की महिलाओं के सहयोग से घर की सजावट में आंतरिक बदलाव कर सकते हैं.इस समय संतान के विवाह की चर्चा हो सकती है. किसी बुजुर्ग व्यक्ति का गुस्सैल स्वभाव बच्चों की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है.

व्यवसायिक/ Professional

उच्च अधिकारी की लापरवाही के चलते कुछ अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं. इस समय कार्यस्थल का  माहौल काफी अव्यवस्थित हो सकता है. अचानक से किसी जांच के होने से पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी सामने आने की आशंका है. इस वजह से  वर्तमान अधिकारी की कार्य मुक्ति हो सकती है. अचानक से कार्यस्थल पर कुछ बड़े परिवर्तन सभी को अचंभित करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

इस समय अव्यवस्थित परिस्थितियों में अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें समय पर भोजन करें.  तनाव मुक्त रहने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी की बातों में आकर लगाया गया पैसा अटक सकता है. किसी अच्छे आर्थिक सलाहकार से मदद लेंगे. 

रिश्ते/Relationship

कुछ नए लोगों से मित्रता गलत संगति की तरफ ले जा सकती है. ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com