विज्ञापन

क्या आप भी मन का बोझ ढो रहे हैं? बीके शिवानी ने बताया हल्का और खुश रहने का आसान तरीका

बीके शिवानी के अनुसार, मन के बोझ को हल्का करने के लिए अपने विचारों पर ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि हर नकारात्मक अनुभव अपने साथ एक भावनात्मक भार लेकर आता है. यहां जानिए मन के बोझ को कैसे हल्का करें.

क्या आप भी मन का बोझ ढो रहे हैं? बीके शिवानी ने बताया हल्का और खुश रहने का आसान तरीका
बीके शिवानी के विचार
file photo

हर कोई चाहता है कि उनका दिन शांति और पॉजिटिव एनर्जी से भरा हो, लेकिन कभी-कभी लाइफ में सब ठीक होने के बाद में मन भारी-भारी सा लगता है. मन में कभी पुराने झगड़े या किसी की कही बात और भविष्य की चिंता सताती रहती है. ऐसी स्थिति में मन में हर समय कुछ न कुछ चलता रहता है. हर लोगों से बातचीत करते, सबके साथ अच्छे से रहते हैं औप बाहर से एकदम नॉर्मल दिखते हैं, लेकिन अंदर से भावनात्मक बोझ दौड़ता रहता है. इस संबंध में ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी (BK Shivani) ने अपने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि मन के बोझ को कैसे हल्का करें.

ब्रह्माकुमारी बीके शिवानी अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर लोगों की आम समस्याओं को लेकर वीडियो शेयर करती रहती हैं. एक वीडियो में उन्होंने बताया कि मैंने भी कई बार महसूस किया है कि कुछ बातें सालों पुरानी होती हैं, फिर भी उनका असर आज तक मन पर बना रहता है. बीके शिवानी कहती हैं कि हममें से ज्यादातर लोग मानसिक बोझ को अपना हिस्सा मान लेते हैं, जबकि सच यह है कि उसे छोड़ा जा सकता है. उन्होंने आगे बताया कि जब हम भावनाओं और विचारों को अपने मन में पकड़े रखते हैं, तब मन थका रहने लगता है और मन में कई तरह के विचार चलने लगते हैं.

मन के बोझ को कैसे हल्का करें

बीके शिवानी के अनुसार, मन के बोझ को हल्का करने के लिए अपने विचारों पर ध्यान रखना जरूरी है. हर नकारात्मक अनुभव अपने साथ एक भावनात्मक भार लेकर आता है. जब हम किसी घटना को बार-बार याद करते हैं या किसी व्यक्ति के प्रति गुस्सा और शिकायत मन में रखते हैं, तो यह बोझ बढ़ता जाता है. धीरे-धीरे यह हमारी खुशी और एनर्जी पर भी असर डालता है.

अतीत को पकड़कर रखना

जब हम किसी बात या घटना का बार-बार अपने मन में सोचते रहते हैं तो ज्यादा दुख होता है. बीके शिवानी के अनुसार, अतीत को बदला तो नहीं जा सकता, लेकिन उसके प्रति अपनी सोच को जरूर बदला जा सकता है. ऐसे में पुरानी बातों को पीछे छोड़ना ही बेहतर होता है.

बीके शिवानी के अनुसार, मन को हल्का करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मन में ये सोचना जरूरी है कि जो हो चुका है, वह बीत चुका है. खुद को और दूसरों को माफ करने की भावना मन बनाएं. इसके साथ ही रोज कुछ मिनट मेडिटेशन के लिए निकालें. इससे मन में जमी नेगेटिव सोच धीरे-धीरे कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें:- 'अपनों को सिर्फ कमाई नहीं, उन्हें आपकी भी जरूरत होती है', गौर गोपाल दास के अनमोल विचार

यह भी पढ़ें:- 'जब दुख हो, तो खुद से पूछें', BK Shivani ने बताया दुख कम करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BK Shivani, Motivational
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com