विज्ञापन

जो चाहोगे, वही पाओगे, बीके शिवानी ने बताया हैप्पी लाइफ का आसान मंत्र

बीके शिवानी की बताई 5 मिनट वाली ये 5 आदतें आपकी हैप्पी लाइफ की वजह बन सकती हैं, यहां जानें क्या करना होगा?

जो चाहोगे, वही पाओगे, बीके शिवानी ने बताया हैप्पी लाइफ का आसान मंत्र
खुश रहने के लिए क्या करें?
NDTV

क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो अपनी छोटी-मोटी परेशानियों को भगाने के लिए बड़े-बड़े उपाय ढूंढते हैं? अगर हां, तो इस स्टोरी को ध्यान से पढ़ें. बीके शिवानी का मानना है कि हर असली स्विच हमारे अंदर ही होता है. अगर नीयत साफ हो और विचारों की फ्रीक्वेंसी ऊंची हो, तो आम लगने वाला पानी का एक घूंट भी दवा का काम कर सकता है और घर में आने वाला तनाव भी शांति और सुकून की जगह ले सकता है.

देखें वीडियो...

जैसे हम हरिद्वार या ऋषिकेश जाते हैं, वहां के पानी को हम पवित्र और चमत्कारी मानते हैं, क्यों? क्योंकि वहां सालों-साल से हजारों लोग अच्छी भावनाएं, प्रार्थनाएं और सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित कर रहे होते हैं, तो फिर यही जादुई प्रयोग हम अपने घर में क्यों नहीं कर सकते? बीके शिवानी ने बताया सुबह उठकर अगर परिवार के सब लोग मिलकर सिर्फ पांच मिनट के लिए अपने घर के पीने के पानी पर प्यार, सेहत और शांति का फोकस डाल दें, तो वह पानी सिर्फ प्यास बुझाने का जरिया नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक संजीवनी बन जाता है.

चलिए जानते हैं क्या करना होगा?

  1.  घर के मटके, सुराही या बड़े बर्तन में भरा हुआ पूरा दिन का पीने का पानी.
  2.  भागदौड़ भरी सुबह में से सिर्फ 5 से 10 मिनट का शांत समय.
  3.  मन में अपनों के लिए ढेर सारा प्यार, अच्छी सेहत और दुआएं.
  4.  पैसे के लेन-देन और अपने काम में थोड़ी सी ईमानदारी.
  • सुबह-सुबह जब पूरे दिन का पानी किचन में इकट्ठा हो, तो उस बर्तन के पास कुछ पल के लिए शांत बैठिए. अपनी हथेलियों को हल्का सा उस पर रखकर मन में कुछ अच्छा सोचकर बोलिए.
  • दवाई कहते समय मन में ये सोचें कि यह दवा केवल मुझे हील कर रही है और इसका कोई साइड-इफेक्ट नहीं है.
  • अगर कभी किसी का एडवांस या रिफंड वापस करने की नौबत आए, तो दिल छोटा मत कीजिए. जब आप किसी को उसकी खुशी से या जरूरत के वक्त पैसा लौटाते हैं, तो जो दुआएं मिलती हैं, वही असली 'बरकत' बनकर आपके घर लौटती हैं.
  • इस 10 मिनट के अभ्यास को अपने रूटीन का हिस्सा बनाइए.

इसे भी पढ़ें: हथेली पर ऐसा X का निशान है? जानें क्या है इसका मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BK Shivani, Happy Life Mantra, 5 Habits Can Change Your Life, Happy Life Secrets, How To Be Happy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com