Shani Uday 2026: सनातन धर्म में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है. मान्यता है कि शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. खासकर शनि देव का उदय और अस्त होना जीवन पर गहरा असर डालता है. इसी कड़ी में शनि देव का उदय एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. हालांकि, कुछ राशियों पर इसका विषेश प्रभाव देखने को मिल सकता है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कब होंगे शनि देव उदित और किन राशि के जातकों के लिए ये समय खास रहने वाला है.
कब होंगे शनि देव उदित?
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के मुताबिक, शनि देव 13 मार्च 2026 की शाम 7:13 बजे मीन राशि में अस्त हुए थे और लगभग 40 दिनों की अवधि के बाद, 22 अप्रैल 2026 की सुबह 4:49 बजे पुनः उदित होंगे.
इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदाज्योतिषाचार्य ने बताया, शनि देव के उदय का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खास लाभकारी रहेगा.
सिंह राशिइस दौरान सिंह राशि के जातों को करियर में तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
वृषभ राशिवृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के योग बनेंगे.
मिथुन राशिइसके अलावा मिथुन राशि के जातकों के लिए भी ये समय खास रहने वाला है. इस दौरान रुके हुए काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इन राशियों के लोगों को मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है. जिन लोगों के काम रुके हुए थे, वे धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे. मेहनत का फल मिलेगा और जीवन में स्थिरता आएगी. यह समय खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जो लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं