विज्ञापन

Ram Navami 2026: राम नवमी के 5 महाउपाय, जिसे करते ही बरसेगा रामलला का आशीर्वाद

Ram Navami 2026 Puja Tips: हिंदू धर्म में सुख-सौभाग्य की कामना को पूरा करने चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है क्योंकि इसी दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. रामनवमी पर आखिर पूजा के किस उपाय को करने पर खुलेगा बंद किस्मत का दरवाजा, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Ram Navami 2026: राम नवमी के 5 महाउपाय, जिसे करते ही बरसेगा रामलला का आशीर्वाद
Ram Navami 2026: रामनवमी के धार्मिक एवं ज्योतिषीय उपाय
NDTV

Ram Navami Ke Upay: हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को अत्यधिक पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन जहां शक्ति की साधना यानि नवरात्रि पूजा का आखिरी दिन होता है, वहीं इस दिन भगवान विष्णु के सातवें अवतार यानि भगवान राम का जन्मदिन मनाया जाता है. सनातन परंपरा में जिस राम का नाम ही अनंत सुख और मोक्ष देने वाला माना गया है, उनकी रामनवमी वाले दिन किस विधि से पूजा करने पर मनचाहा फल और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 

राम नवमी की पूजा के उपाय (Ram Navami Worship Remedies)

  • रामनवमी पर भगवान राम से मनचाहा आशीर्वाद अपनी कामनाओं को पूरा करने के लिए रामलला की ​सच्चे मन से पूजा करते हुए पीले पुष्प, पीले वस्त्र और पीले चंदन का तिलक अर्पित करें. मान्यता है कि पूजा के इस उपाय को करने पर सभी कार्य सफल होते हैं और भगवान राम की कृपा से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू धर्म में किसी देवी या देवता को प्रसन्न करके उनकी कृपा पाने के लिए व्रत को उत्तम माध्यम माना गया है. ऐसे में भगवान राम को प्रसन्न करके मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए रामनवमी का व्रत पूरे विधि-विधान से करें.
  • यदि आपको लगता है कि आप इस समय तमाम बड़े संकटों से घिरे हुए हैं तो आपको उससे बचने और जीवन से जुड़ी हर जंग में विजय पाने के लिए रामनवमी पर विशेष रूप से श्री राम रक्षा स्तोत्र का विशेष पाठ जरूर करना चाहिए. 
  • यदि आपको संतान सुख की प्राप्ति अभी तक नहीं हो पाई है तो आपको भगवान राम की तरह आज्ञाकारी पुत्र पाने के लिए रामनवमी वाले दिन उनके बालस्वरूप यानि रामलला का दर्शन और विशेष पूजन करना चाहिए. 
Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के अनुसार रामनवमी के दिन भगवान राम को तुलसी की माला अर्पित करके श्री रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि मानस से जुड़ा इस उपाय को करने से प्रभु श्री राम शीघ्र ही प्रसन्न होकर मनचाहा आशीर्वाद प्रदान करते हैं. 

Ram Navami 2026: राम नवमी कब है? जानें भगवान राम की पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

  • यदि आप चाहते हैं कि आप पर हर समय भगवान राम की कृपा बनी रहे तो आपको रामनवमी के पावन पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की विधि-विधान से पूजा करके नीचे दिये गये किसी एक मंत्र का जप जप तुलसी की माला से करें. 
  1. ॐ श्री रामाय नमः
  2. श्री रामचन्द्राय नमः
  3. श्री राम जय राम जय जय राम
  4. श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com