विज्ञापन

Pisces Aaj Ka Rashifal: काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अपनी क्षमता दिखाने का मिलेगा मौका

Pisces Horoscope Today 19 September 2026, Meen Rashifal: परिवार की अपेक्षाएं और पेशेवर दायित्व एक-दूसरे से टकरा सकते हैं. आज व्यक्तिगत भावनाओं की अपेक्षा काम से जुड़े निर्णय अधिक महत्वपूर्ण रहेंगे. 

Pisces Aaj Ka Rashifal: काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अपनी क्षमता दिखाने का मिलेगा मौका
Pisces Aaj Ka Rashifal 19 September 2026 | Meen Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Pisces Horoscope Today 19 September 2026, Meen Rashi ka Rashifal: आज मीन राशि से चंद्रमा दशम भाव में गोचर करेंगे. कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ने के साथ कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आपकी प्रतिभा को लोगों के सामने उजागर करे. कर्मक्षेत्र, प्रतिष्ठा, जिम्मेदारी और समाज में आपकी भूमिका बढ़ेगी, वह भी सकारात्मक रूप में. इसलिए आज व्यक्तिगत भावनाओं की अपेक्षा काम से जुड़े निर्णय अधिक महत्वपूर्ण रहेंगे. 

कोई ऐसा कार्य सामने आ सकता है जिसमें आपकी योग्यता के साथ-साथ धैर्य और समय प्रबंधन की भी परीक्षा होगी. अधिकारी किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए आप पर भरोसा कर सकते व्यवसाय में प्रतिष्ठा से जुड़ा कोई विषय सामने आ सकता है. ग्राहक के सामने दिया गया आश्वासन पूरा करना जरूरी रहेगा. यदि व्यापार विस्तार की योजना चल रही है तो केवल संभावित लाभ देखकर फैसला न करें. 

कार्यालय या व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए किया गया खर्च उपयोगी हो सकता है, फिर भी बजट से बाहर जाने से बचें. परिवार की अपेक्षाएं और पेशेवर दायित्व एक-दूसरे से टकरा सकते हैं. काम में व्यस्तता के कारण घर के लोगों को पर्याप्त समय न मिल पाए तो अपराधबोध पालने की बजाय अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने का प्रयास करें. प्रतिष्ठा बचाने के चक्कर में ऐसी जिम्मेदारी न लें जिसे पूरा करना संभव न हो. वरिष्ठ व्यक्ति से असहमति हो तो सार्वजनिक बहस करने के बजाय व्यक्तिगत बातचीत करें.

उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करके ॐ सूर्याय नमः का 108 बार जाप करें. किसी मंदिर या धार्मिक स्थान की सफाई में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें अथवा वहां स्वच्छता सामग्री भेंट करें.
शुभ रंग: पीला और समुद्री हरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal, Pisces Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com