Vastu Tips: सनातन धर्म में पान के पत्तों (Pan ke Patte) का बहुत ही धार्मिक महत्व बताया गया है. मान्यताएं हैं कि पान के पत्ते में ईश्वरीय निवास है और इनके जरिए भगवान की पूजा करने पर शुभ फल प्राप्त होते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि पान के पत्ते में कई सारे देवता निवास करते हैं और पूजा पाठ के दौरान इनका इस्तेमाल किया जाना बहुत ही शुभ होता है. पान के पत्ते घर में पॉजिटिविटी (Positivity) लाते हैं और खुशहाली प्रदान करते हैं. चलिए आज जानते हैं कि पान के पत्तों के कुछ ज्योतिषीय उपाय (Astrology Tips) करके आप कैसे घर में उन्नति और समृद्धि ला सकते हैं. कपूर और गुलाब के फूल का महा उपाय, माना जाता है घर में बनी रहेगी बरकत
पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएं
पान के पत्ते के साथ साथ कपूर को भी बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व दिया गया है. मान्यता है कि पूजा के दौरान पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से घर में सुख समृद्धि आती है और घर में सकारात्मकता का वास होता है. पान के पत्ते पर कपूर रखकर उसे जलाएं और अपने आराध्य की आरती करें. इससे आपके आराध्य प्रसन्न होंगे और आपके घर में धन दौलत और सुख का वास होने के योग प्रबल होंगे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
घर में छिपी नकारात्मकता को दूर करेंगे पान के पत्ते
कहा जाता है कि जिस घर में रोज कलह होती है, घरवालों की आपस में लड़ाई होती है, कोई ना कोई बीमार रहता है. वहां रोज पान के पत्ते पर कपूर रखकर पूजा और आरती करनी चाहिए. इससे घर में छिपी नकारात्मक शक्तियां खत्म होंगी और घर में सौहार्द का माहौल बनेगा. जलते हुए कपूर की खुशबू से घर में फैले बैक्टीरिया और बीमारी फैलाने वाले वायरस भी खत्म हो जाएंगे. जिससे घर में बीमार व्यक्ति के जल्द ठीक होने के योग बनेंगे. आपको इसके लिए बाजार से पान के साफ और ताजा पत्ते खरीद कर लाने होंगे. इस बात का ध्यान रखें कि पान के पत्ते कटे-फटे हुए ना हों और ना ही मुरझाए. पान के पत्तों में किसी तरह का छेद भी नहीं होना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं