घर की दीवारों पर रंग करवाते समय अक्सर लोग अपनी पसंद और कमरे की सजावट का ध्यान रखते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र में रंगों को घर के माहौल और ऊर्जा से भी जोड़कर देखा जाता है. वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, घर के अलग-अलग हिस्सों में रंगों का चुनाव उनकी दिशा और उपयोग को ध्यान में रखकर करना चाहिए. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, किचन से लेकर बेडरूम और पूजा घर तक, कुछ जगहों पर खास रंगों का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है. अगर आप भी घर में पेंट कराने की तैयारी कर रहे हैं तो जान लीजिए किन जगहों पर किन रंगों से परहेज करना बेहतर माना जाता है.
किचन में नीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल न करें
वास्तु शास्त्र में रसोई को अग्नि तत्व से जोड़कर देखा जाता है, जबकि नीला रंग जल तत्व का प्रतीक माना जाता है. इसी मान्यता के आधार पर किचन में नीले रंग का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसकी जगह हल्का पीच, टेराकोटा या मस्टर्ड जैसे रंग चुन सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उत्तर दिशा में लाल और पीले रंग से बचें
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा का संबंध धन, करियर और नए अवसरों से माना जाता है. इस दिशा में लाल और पीले रंग का अधिक इस्तेमााल करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है. यहां हल्का हरा, हल्का नीला, क्रीम या बेज रंग दीवारों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं.
बेडरूम में काले रंग का ज्यादा इस्तेमाल न करें
बेडरूम आराम करने की जगह है. वास्तु के अनुसार, यहां काले रंग का बहुत अधिक इस्तेमाल करने से बचनाा चाहिए. खासकर दक्षिण-पश्चिम दिशा में. इसकी जगह क्रीम, हल्का भूरा या पीच जैसे रंग कमरे को आारामदायक लुक दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें- पूजा घर में भूलकर भी ना रखें मूर्तियों के ये जोड़े, एस्ट्रोलॉजर साक्षी संजीव ठाकुर ने बताया
घर में जरूरत से ज्यादा न लगाएं नियॉन रंग
नियॉन पिंक, नियॉन ग्रीन और चमकीले नारंगी जैसे रंग आकर्षक लगते हैं लेकिन पूरी दीवार पर इनका ज्यादा इस्तेमाल आंखों को चुभ सकता है. खाासकर बेडरूम और ध्यान करने वाली जगहों पर हल्के रंग बेहतर विकल्प हो सकते हैं. नियॉन रंगों को सजाावटी सामान या किसी एक हिस्से तक सीमित रखा जा सकता है.
पूजा घर में चटख रंगों से करें परहेज
वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. पूजा घर में लाल और नारंगी जैसे चटख रंगों का अधिक इस्तेमाल करने के बजााय सफेद, हल्का नीला या मिंट ग्रीन चुना जा सकता है. हल्के रंग छोटे पूजा घर को खुला और रोशनी से भरपूर दिखााने में भी मदद करते हैं.
पेंट चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, रंगों का चुनाव करते समय कमरे की दिशा और उपयोग को ध्यान में रखना चाहिए. इसके साथ ही प्राकृतिक रोशनी, कमरे का आकाार और अपनी पसंद भी जरूरी है. ध्यान रखें कि रंगों को लेकर वास्तु की ये मान्यताएं पारंपरिक विश्वासों पर आधारित हैं. केवल दीवारों का रंग बदलने से धन, करियर या रिश्तों में बदलाव आने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसलिए घर को सुंदर और आरामदायक बनााने के लिए रंगों का संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें- घर में भूलकर भी नहीं लगाएं ये 3 पौधे, वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे माने जाते हैं अशुभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं