विज्ञापन

Diwali 2026 Date: दिवाली कब है, 8 या 9 नवंबर? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

साल 2026 में दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है. कुछ लोग 8 नवंबर को तो कुछ 9 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त.

Diwali 2026 Date: दिवाली कब है, 8 या 9 नवंबर? जानें सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली 2026 कब है?
(Photo Credit: NDTV)

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई, सजावट और पूजा की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. यह त्योहार खुशियों, रोशनी और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. दिवाली के दिन लोग अपने घरों को दीयों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाते हैं. साथ ही, माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करके परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. हालांकि, साल 2026 में दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस बना हुआ है. कुछ लोग 8 नवंबर को तो कुछ 9 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली की सही तारीख और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त.

दिवाली 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में अमावस्या तिथि 8 नवंबर, रविवार को सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी. वहीं, इसका समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. दिवाली की पूजा में प्रदोष काल का विशेष महत्व माना जाता है. इसी वजह से त्योहार की तारीख तय करते समय अमावस्या तिथि के साथ प्रदोष काल को भी ध्यान में रखा जाता है.

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली की शाम माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है. वहीं, पूजा के लिए मुहूर्त को जरूर ध्यान में रखा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली पर पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं- 

  • लक्ष्मी पूजा का मुख्य मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. 
  • प्रदोष काल शाम 5 बजकर 41 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. 
  • इसके अलावा निशिता काल रात 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा.

ऐसे में आप अपनी श्रद्धा के अनुसार, इन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली की रात माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. वहीं, भगवान गणेश की पूजा शुभ कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए की जाती है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कौन सा मंत्र बोलना चाहिए? एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com