Diwali 2026 Vastu Tips: दीवाली हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. इस साल दीपावली 8 नवबंर को मनाई जाएगी. अब त्योहार में बस कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों ने घरों में तैयारियां भी शुरू कर दी है. दीवाली के खास मौके पर अधिकतर लोग घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाते हैं. कुछ लोग स्टीकर लगाते हैं तो कुछ रंगोली के रूप में बनाते हैं. माना जाता है कि ये पदचिह्न मां लक्ष्मी के घर में आगमन का संकेत देते हैं और घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी वास्तु एक्सपर्ट और एस्ट्रो इंफ्लुएंसर राशि गौर ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.
वास्तु शास्त्र में क्या होता है घर के मुख्य द्वार का महत्व?
वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को केवल घर में आने-जाने का रास्ता नहीं माना जाता है. इसे बाहरी दुनिया और आपके जीवन के बीच का प्रवेश द्वार माना जाता है. वास्तु एक्सपर्ट राशि गौर के अनुसार, घर के मेन गेट की साफ-सफाई, दरवाजे का सही ढंग से खुलना-बंद होना काफी महत्वपूर्ण होता है. उनके मुताबिक दिशाओं और वास्तु नियमों पर ध्यान देने से पहले ये देखना जरूरी है कि आपका मेन गेट कितना साफ, और व्यवस्थित दिखाई देता है. मान्यता है कि साफ मुख्य द्वार घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और शुभता को आकर्षित करता है. यही कारण है कि दीवाली के दौरान लोग मुख्य द्वार की खास सफाई और सजावट करते हैं, ताकि मां लक्ष्मी का स्वागत पूरे श्रद्धा और सकारात्मकता के साथ किया जा सके.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
यह भी पढ़ें: Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, भाई दूज 2026 कब है? जानिए तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व
मां लक्ष्मी के पद चिन्ह का महत्व
दिवाली के दौरान कई लोग घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाते या लगाते हैं. इन पदचिह्नों को इस तरह लगाया जाता है कि वे घर के अंदर की ओर जाते हुए दिखाई दें. वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार ये मां लक्ष्मी के घर में आगमन, धन-धान्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. माना जाता है कि जब घर का प्रवेश द्वार साफ और व्यवस्थित होता है, तो वो सकारात्मक ऊर्जा का स्वागत करता है. इसलिए दिवाली पर मुख्य द्वार की खस सफाई और सजावट की जाती है.
जरूरी बातें
- दिवाली की तैयारियां शुरू करने से पहले अपने घर के मुख्य द्वार के आसपास की जगह को अच्छी तरह साफ करें.
- दरवाजे के पास रखी बेकार चीजों को हटा दें.
- जब मुख्य द्वार साफ हो जाए, तब आप मां लक्ष्मी के चरण चिह्नों को बना सकते हैं
- इसके साथ आप रंगोली, ताजे फूल और पारंपरिक दीपक भी सजा सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: आश्विन पूर्णिमा कब है? गंगा स्नान का सही समय और दान का मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं