Numerology Mulank 9: एस्ट्रोलॉजी की तरह ही न्यूमरोलॉजी (Numerology) की मदद से भी किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले मूलांक (Mulank) का पता किया जाता है. हर मूलांक की अपनी विशेषताएं होती हैं. जिनका मूलांक 9 (Mulank 9) होता है, वे भाग्यशाली होते हैं और जीवन में कभी न कभी जरूर धनवान बनते हैं. आइए जानते हैं 9 मूलांक वालों (people of Mulank 9) की होती है क्या विशेषता. गले की खराश को ठीक करने में ये 7 होम रेमेडी हैं बहुत इफेक्टिव
किनका मूलांक 9
जिन लोगों को जन्म किसी भी माह के 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है. इस मूलांक वालों पर मंगल की कृपा रहती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समाज में सम्मान
इस मूलांक वाले लोगों को समाज में मान सम्मान प्राप्त होता है. लोगों की मदद करने के कारण उन्हें लोग सम्मान की नजर से देखते हैं. मंगल के प्रभाव के कारण ये लोग निडर स्वभाव के होते हैं और जिस काम को ठान लेते हैं उसे जरूर पूरा करते हैं.
चुनौतियों का सामना
इस मूलांक के लोग अपने साहस के बल पर जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं और उन पर विजय भी प्राप्त करते हैं. उनकी यह विशेषता उन्हें जीवन में सफल बनाती है.
बनते हैं धनवान
अपने गुणों के कारण ये जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और करियर या व्यवसाय में बुलंदी पर पहुंचने के कारण संपत्ति अर्जित करते हैं. इस मूलांक के लोग अपने दोस्तों और सगे संबंधियों की मदद करते हैं. हालांकि, इनमें अंहकार की भावना भी होती है जिसके कारण भाई बहन और पार्टनर से रिश्ते बिगाड़ लेते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं