हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी हेल्थ और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. इस दिन महिलाएं सोलह शृंगार करती हैं, पूजा की थाली सजाती हैं और करवा माता की कथा सुनती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा. ये व्रत सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होता है और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद पूरा होता है. इस दौरान छलनी से चांद को देखने और फिर उसी छलनी से अपने पति का चेहरा देखती हैं. चलिए आपको बताते हैं करवा चौथ पर चांद और पति को छलनी से क्यों देखते है?
करवा चौथ पर पति को छलनी से देखने की परंपरा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छलनी किसी भी चीज को छानने के काम आती है. यह प्रतीक है कि छलनी रिश्ते की सारी बुराइयों और नेगेटिव एनर्जी को रोककर रखती है और अच्छी चीज को आगे बढ़ाती है यानी दांपत्य जीवन में नकारात्मक उर्जा दूर रहे और अच्छाई और प्रेम बना रहे, इसकी कामना करते हुए पति को छलनी से देखने की परंपरा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करवा चौथ पर छलनी से चांद देखने की मान्यता
करवा चौथ पर चंद्रमा को छलनी से देखने के पीछे कई मान्यताएं प्रचलित हैं. एक मान्यता के अनुसार, महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए रात में चंद्रमा को सीधे देखने के बजाय छलनी के माध्यम से देखना अधिक सहज माना जाता है. छलनी से चांद की रोशनी हल्की दिखाई देती है, जिससे देखने में सुविधा होती है. इसके बाद महिलाएं अपने पति का चेहरा देखकर व्रत का पारण करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छलनी से पति का मुख देखने का संबंध उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना से भी जोड़ा जाता है.
चांद निकलने का समय
करवा चौथ पर महिलाएं चांद को जल अर्पित करने के बाद अपने पति के हाथों सो पानी पीकर व्रत खोलती है. पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अक्टूबर को चंद्रोदय का अनुमानित समय रात 8 बजकर 17 मिनट है. हालांकि, चांद निकलने का वास्तविक समय शहर और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है. ऐसे में अपने शहर का चंद्रोदय समय जरूर चेक करें.
यह भी पढ़ें:- 29 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत? जानिए सरगी से चांद निकलने के समय तक की पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें:- कार्तिक मास में व्रत रखना जरूरी है? जानें कार्तिक के महीने में क्या करें और क्या नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं