विज्ञापन

Numerology: कोई देता है सरप्राइज तो कोई निभाता है जिम्मेदारी, मूलांक से जानें पार्टनर का प्यार जताने का तरीका

Numerology Love Language: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का प्यार जताने का तरीका अलग-अलग माना जाता है. कोई जिम्मेदारी निभाकर तो कोई रोमांस, देखभाल और भावनात्मक जुड़ाव के जरिए अपना प्यार व्यक्त करता है.

Numerology: कोई देता है सरप्राइज तो कोई निभाता है जिम्मेदारी, मूलांक से जानें पार्टनर का प्यार जताने का तरीका
मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का प्यार जताने का तरीका अलग-अलग माना जाता है
ndtv

अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और जीवन से जुड़ी कई बातें जानने की मान्यता है. इसी आधार पर यह भी समझने की कोशिश की जाती है कि कोई व्यक्ति अपने पार्टनर के प्रति प्यार और भावनाओं का इजहार किस तरह करता है. कोई अपने साथी की देखभाल करके प्यार जताता है तो किसी के लिए जिम्मेदारियां निभाना और मुश्किल समय में साथ खड़े रहना ही प्रेम का सबसे बड़ा तरीका होता है. अंक ज्योतिष की इन मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 1 से 9 तक के लोगों की लव लैंग्वेज यानी प्यार जताने का तरीका अलग-अलग हो सकता है. आइए, आचार्य मदन मोहन के अनुसार जानते हैं कि किस मूलांक के लोग किस तरह अपने पार्टनर के प्रति प्रेम व्यक्त करते हैं.

कैसे होते है मूलांक 1 से 3 तक वाले

मूलांक 1: इस मूलांक के लोगों के बारे में माना जाता है कि ये अपने पार्टनर का समर्थन करके और अपनी जिम्मेदारियां निभाकर प्यार जताते हैं. इनके लिए मुश्किल समय में साथी के साथ खड़े रहना अहम होता है.

मूलांक 2: अंक ज्योतिष की मान्यता के अनुसार, मूलांक 2 वाले लोग भावनात्मक रूप से जुड़ाव पसंद करते हैं. ये देखभाल करने, प्यार भरी बातें करने और अपनी भावनाएं व्यक्त करने के जरिए स्नेह जतााते हैं.

मूलांक 3: इस मूलांक के लोग तारीफ, हंसी-मजाक और रोमांटिक बातचीत के जरिए अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकते हैं. इनके लिए रिश्ते में खुशी और खुलकर बातचीत करनाा महत्वपूर्ण माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग

मूलांक 4 से 6 तक वालों पर कर सकते हैं भरोसा

मूलांक 4: इन लोगों की लव लैंग्वेज भरोसे और साथ निभाने से जुड़ी मानी जाती है. ये मुश्किल परिस्थितियों में पार्टनर का साथ देकर अपना प्यार जाहिर करते हैं.

मूलांक 5: मूलांक 5 वालों के बारे में माना जाता है कि इन्हें रोमांच, सरप्राइज और दिलचस्प बाातचीत पसंद होती है. ये रिश्ते में नए अनुभवों के जरिए प्यार जताते हैं.

मूलांक 6: इस मूलांक के लोग रोमांस, उपहार और पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्याान रखकर स्नेह व्यक्त कर सकते हैं.

मूलांक 7 से 9 तक वालों का रहता है भावनात्मक जुड़ाव

मूलांक 7: ये लोग गहरी और सार्थक बातचीत के जरिए पार्टनर से जुड़ाव महसूस करते हैं. साथ में समय बिताना इनके लिए खास हो सकता है.

मूलांक 8: इनकी लव लैंग्वेज जिम्मेदारियां निभाने और भविष्य को सुरक्षित बनाने के प्रयासों से जुड़ी मानी जाती है.

मूलांक 9: इस मूलांक के लोग अपनेपन, जुनून और जरूरत के समय साथी के साथ मजबूती से खड़े रहकर प्याार जताते हैं.

क्या मूलांक से पता चलती है पार्टनर की लव लैंग्वेज?

अंक ज्योतिष में ये बातें पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित व्यक्तित्व विश्लेषण नहीं मााना जाता है. किसी रिश्ते में पार्टनर की पसंद और भावनाओं को समझने के लिए खुलकर बातचीत करना, एक-दूसरे की जरूरतों का सम्मान करना और भरोसा बनााए रखना अधिक महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें- मेष, वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार? जानें शुभ रंग, भाग्य अंक और दिन का हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Numerology, Love, Love Couple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com