Happy Chaitra Navratri Wishes in Hindi: आज यानी 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है. नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. भक्त घरों में माता की चौकी सजाते हैं, कलश स्थापना करते हैं, अखंड ज्योति जलाते हैं, मां के नाम का उपवास रखते हैं और माता से शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को नवरात्रि के पावन पर्व की ढ़ेरों शुभकामनाएं भी देते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनों को मां के आगमन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपके लिए भक्ति से भरे नवरात्रि के कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | Happy Chaitra Navratri Wishes in Hindi
शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां.चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
लाल रंग की चुनरी से सजा है मां का दरबार,
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार,
इस नवरात्रि यही हैं मां से पुकार.नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
मां दुर्गा आए आपके द्वार करके 16 श्रृंगार,
आपके जीवन में न आए कभी हार,
हमेशा रहे सुखी आपका ये परिवार.शुभ नवरात्रि 2026
मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो.नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
ना ही गिनकर दिया है, ना ही तौलकर दिया है,
मां ने जिसे भी दिया है, दिल खोल कर दिया है.नवरात्रि की ढ़ेरो शुभकामनाएं
मां लक्ष्मी का आपके सिर पर हाथ हो,
मां सरस्वती का हरदम साथ हो,
गणेश जी का घर में निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शेर पे सवार होके आजा शेरावालिये,
सोये हुए भाग्य जगा जा शेरावालिये,
शेरावालिये मां ज्योतावालिये,
शेरावालिये मां लाटावालिये,
शेर पे सवार होके, आजा शेरावालिये.नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
नव दीप जलें, नव फूल खिलें, जीवन को मां का आशीर्वाद मिले.
चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर आपको ढेर सारी खुशियां मिलें.नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां.जय माता दी! नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं