Navratri 2022 Colours: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं इस रंग के फूल, मिलेगा आशीर्वाद

Shardiya Navratri 2022 Colours: नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रिय रंगों का खास महत्व है. ऐसे में जानते हैं कि अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को किस रंग का फूल चढ़ाना अच्छा रहेगा.

Navratri 2022 Colours: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं इस रंग के फूल, मिलेगा आशीर्वाद

Shardiya Navratri 2022 Colours: नवरात्रि में मां दुर्गा को इन रंगों के फूल अर्पित करें.

Shardiya Navratri 2022 Flower Colours: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो चुकी है. इस बार शारदीय नवरात्रि 5 अक्टूबर 2022 तक चलने वाली है. नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन दिनों मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना से देवी माता की कृपा बनी रहती है. साथ ही उनकी कृपा से हर मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा में फूलों (Navratri 2022 Flower Colours) का विशेष महत्व है. ऐसे में नवरात्रि के दौरान अपनी राशि के अनुसार, भगवती को प्रिय फूल अर्पित (Favourite Flower according to Zodiac) करने से विशेष आशीर्वाद मिलेगा. आइए जानते हैं मां दुर्गा के प्रिय फूल. 

नवरात्रि में राशि के अनुसार मां दुर्गा को चढ़ाएं प्रिय फूल | Maa Durga Favourite Flower 

मेष- इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं. मंगल देव को लाल रंग बेहद प्रिय होता है. ऐसे में मेष राशि से संबंधित जातक मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा.

वृषभ- नवरात्रि के दौरान वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग के फूल अर्पित करने चाहिए. दरअसल इस राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य रहता है. 

मिथुन- नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को पीले या हरे रंग का फूल अर्पित करना शुभ रहेगा. दरअसल इस राशि पर बुध देव का आधिपत्य होता है. बुध देव का प्रिय रंग हरा या पीला होता है. 

कर्क- नवरात्रि में कर्क राशि के जातकों को हरे रंग का फूल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही अगर मां दुर्गा को चमेली या कमल का फूल अर्पित करेंगे तो और भी अच्छा रहेगा.

सिंह- सिंह राशि के जातक नवरात्रि के दौरान मां भगवती को लाल या नारंगी रंग का फूल अर्पित करें. ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होगी. 

कन्या- नवरात्रि की अवधि में कन्या राशि के जातक मां दुर्गा को हरे या पीले रंग के फूल अर्पित करें. कन्या के स्वामी बुध देव हैं और उन्हें हरा या पीला रंग अत्यंत प्रिय होता है. 

Navratri 2022 Day 1 Puja: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती और माता का प्रिय रंग


तुला- इस राशि के संबंधित लोग नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल अर्पित करें. तुला राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं. शुक्र देव को सफेद रंग बेहद प्रिय है. 

वृश्चिक- इस राशि के स्वामी मंगल देव माने गए हैं. मंगल देव को लाल रंग गहरा संबंध है. ऐसे में वृश्चिक राशि के जातक मां दुर्गा को लाल रंग का फूल अर्पित करें. 

धनु- नवरात्रि की पूरी अवधि में धनु राशि के जातक मां दुर्गा को पीले रंग के फूल अर्पित करें. 

मकर- मकर राशि के लोग नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को नीले रंग के फूल अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है. 

कुंभ- नवरात्रि में इस राशि के जातकों को भी मां दुर्गा को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए. 

मीन- मीन राशि के जातक नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को पीले रंग के फूल अर्पित करें. 

Navratri 2022: नवरात्रि में इस विधि से जलाएं अखंड ज्योति, तभी मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com