Navratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व माना जाता है. मां दुर्गा की आराधना का ये पावन पर्व देशभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. नवरात्र के नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं और घरों-मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 रविवार से हो रही है. इसी दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना यानी घट स्थापना की जाएगी. मान्यता है कि विधि-विधान से कलश स्थापना करने के बाद ही मां शक्ति के नौ स्वरूपों की पूजा का दौर शुरू होता है.
नवरात्रि में करें राशि अनुसार उपाय
नवरात्रि में आप कुछ खास उपाय भी कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से सोई हुई किस्मत जाग सकती है और जीवन में तरक्की-धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. आज हम आपको नवरात्रि में करने वाले राशि अनुसार उपाय बताने जा रहे हैं इससे आपको सोया हुआ भाग्य जागेगा और धनलाभ के भी द्वार खुलेंगे. इसकी जानकारी एस्ट्रोलॉजर अंकित शर्मा ने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है. आइए जानते हैं...
- मेष और वृश्चिक राशि के जातक मां दुर्गा को लाल चुनरी और गुड़ अर्पित करें.
- वृषभ और तुला राशि वालों को माता रानी को मखाने की खीर और सफेद फूल चढ़ाने चाहिए.
- मिथुन और कन्या राशि के लोग मां दुर्गा को हरी इलायची और मूंग दाल का भोग लगाएं. ये उपाय बेहद शुभ माना जाता है.
- मकर और कुंभ राशि के जातक माता रानी के चरणों में लौंग और काले तिल अर्पित करें.
क्या है घटस्थापना का शुभ मुहूर्त?
पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक रहेगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा. हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्योदय और स्थानीय पंचांग के आधार पर मुहूर्त में थोड़ा अंतर हो सकता है. ऐसे में अपने शहर के पंचांग के अनुसार समय देखना बेहतर रहेगा.
यह भी पढ़ें: शादी से पहले जीवनसाथी में जरूर देखें ये 3 गुण, चाणक्य नीति में बताया सुखी वैवाहिक जीवन का राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं