प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन की दो दिनों की यात्रा पर गए हैं. वह इस खाड़ी देश की राजधानी में स्थित 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इस पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी.
प्रधानमंत्री अपनी राजकीय यात्रा के तहत शनिवार (24 अगस्त) को यहां पहुंचेंगे. वह मनामा में एक विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इस देश की यात्रा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर WhatsApp और Facebook पर लगाएं ये Status
मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘बहरीन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत होगी. खाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी.''
थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि नवनिर्मित ढांचा 45,000 वर्ग फुट में होगा और इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी.
जन्माष्टमी पर ऐसे तैयार करें बाल गोपाल का झूला, इन सामग्रियों की होगी जरुरत
उन्होंने कहा कि मंदिर से लगा एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा.
प्रधानमंत्री बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे.
मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘‘बहरीन की मेरी यात्रा प्रधानमंत्री के तौर पर मेरी पहली यात्रा होगी.'' उन्होंने कहा कि वह बहरीन के प्रधानमंत्री और शासक से मुलकात को लेकर आशावादी हैं.
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘वह अपनी यात्रा के दौरान प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे.
Krishna Janmashtami पर इन मैसेजेस से दें कान्हा जी के जन्मदिन की बधाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं