Mohini Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद महत्वपूर्ण और पवित्र माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति इस दिन श्री हरि की पूजा पूरे श्रद्धा भाव के साथ करता है उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन की समस्याएं दूर होती हैं. वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. माना जाता है जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत-पूजा करता है उसके पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. पूरे देशभर में आज यानी 27 अप्रैल, दिन सोमवार को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. आइए जानते हैं तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि समेत पूरी जानकारी...
यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi Vrat Katha: मोहिनी एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पुण्य की होगी प्राप्ति, पापों का होगा नाश
मोहिनी एकादशी 2026 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 26 अप्रैल को शाम 6 बजकर 6 मिनट पर हो चुकी है. वहीं, इसका समापन आज यानी 27 अप्रैल को शाम 6 बजकर 15 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत आज यानी 27 अप्रैल को ही रखा जाएगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पूजा का शुभ मुहूर्त
मोहिनी एकादशी के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा. इस दौरान श्री हरि की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है.

मोहिनी एकादशी पूजा विधि
- मोहिनी एकादशी के अवसर पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें.
- इसके बाद घर के पूजा स्थान पर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
- श्री हरि को पीले फूल, तुलसी दल, फल और मिठाई अर्पित करें.
- धूप-दीप जलाकर पूजा करें और एकादशी व्रत कथा का पाठ करें.
- दिनभर व्रत रखें और भगवान का ध्यान करें
- अगले दिन द्वादशी तिथि पर विधिपूर्वक व्रत का पारण कर लें.
इन मंत्रों का करें जाप
- ॐ विष्णवे नम:
- ॐ नारायणाय नम:
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय:
- ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्:
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ ॐ जय…॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥
यह भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2026: लक्ष्मी संग नारायण की कृपा बरसाता है मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें इसके 10 बड़े लाभ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं