विज्ञापन

Laxmi Ke Upay: ज्योतिष के इस उपाय से कभी घर छोड़ कर नहीं जातीं चंचला कही जाने वाली मां लक्ष्मी

Laxmi Ke Jyotish Upay: हर किसी चाहत होती है कि धन की देवी उसके घर में हमेशा टिकी रहें, ताकि उसे कभी भी धन-धान्य की कोई कमी न हो. यदि आपकी भी कुछ ऐसी ही कामना है और आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर को कभी न छोड़कर जाएं तो आपको इस लेख में बताई गई बातों को अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए. 

Laxmi Ke Upay: ज्योतिष के इस उपाय से कभी घर छोड़ कर नहीं जातीं चंचला कही जाने वाली मां लक्ष्मी
Laxmi Puja Ke Upay: लमां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
NDTV

Astro remedies for Goddess Lakshmi: जीवन से जुड़ी तमाम तरह की जरुरतों को पूरा करने और तमाम तरह के सुख-साधन प्राप्त करने के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा मिलना बेहद जरूरी माना गया है. माता लक्ष्मी की कृपा हर समय बरसती रहे और कभी रुपये-पैसों की कमी न हो इसके लिए हर कोई सुबह से लेकर देर रात तक खूब परिश्रम और प्रयास करता है. हिंदू मान्यता के अनुसार धन की देवी की कृपा पाने के लिए सिर्फ परिश्रम, प्रयास ही नहीं काफी है, बल्कि पूजा और जीवन में कुछेक आदतों से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं. आइए ज्योतिष में बताए गये उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिसे करने पर माता लक्ष्मी हमेशा आपके घर में टिकी रहती हैं. 

आपके घर में कैसे टिकेंगी माता लक्ष्मी?

Latest and Breaking News on NDTV

सनातन परंपरा में माता लक्ष्मी को चंचला कहा गया है जो बामुश्किल ही एक स्थान पर टिकती हैं और हमेशा भ्रमण करती रहती हैं, लेकिन आप चाहें तो उन्हें अपने घर में रोक कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं जीवन से जुड़ी उन आदतों के बारे में जिन्हें अपनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर हमेशा आशीर्वाद बरसाती हैं - 

  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में कलह नहीं होती है और उसमें रहने वाले एकदूसरे का सम्मान करते हैं, वहां लक्ष्मी जी निवास करती हैं. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार जिस घर में पवित्रता, साफ-सफाई रहती है, वहां माता लक्ष्मी निवास करती हैं. 
  • मां लक्ष्मी को मनाने के लिए सिर्फ घर की पवित्रता ही नहीं बल्कि आचरण का भी सही होना जरूरी माना गया है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी धर्मनिष्ठ, सदाचारी और इं​द्रियों पर नियंत्रण रखने वाले व्यक्ति के घर में निवास करती हैं. 
  • मां लक्ष्मी उस घर में प्रसन्न होकर निवास करती हैं, जहां पर घर पर आए हुए अतिथि का मान-सम्मान होता है. 
  • हिंदू मान्यता के अनुसार दान देने से धन घटता नहीं बल्कि बढ़ता है. यही कारण है कि मां लक्ष्मी उस घर में चिरकाल तक निवास करती हैं जो गरीबों की मदद करता है और समय-समय पर जरूरतमंदों को दान देता है. 

मां लक्ष्मी को मनाने के ज्योतिष उपाय 

Latest and Breaking News on NDTV
  • हिंदू मान्यता के अनुसार माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए व्यक्ति को प्रतिदिन सूर्योदय से पहले उठकर घर की साफ-सफाई करके तन और मन से पवित्र हो जाना चाहिए. 
  • धन की देवी का आगमन मुख्य द्वार से होता है, इसलिए हमेशा अपने घर के द्वार स्वच्छ और मांगलिक प्रतीकों से सजाकर रखना चाहिए. 

Shani Ke Vahan: सिर्फ कौआ और भैंसा ही नहीं शनिदेव इन 9 वाहनों की करते हैं सवारी

  • प्र​तिदिन प्रात:काल स्नान-ध्यान करने के बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर हल्दी मिले पानी को छिड़कना चाहिए. 
  • धन की देवी की कृपा पाने के लिए घर में माता लक्ष्मी के चित्र या मूर्ति के साथ श्रीयंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र की विशेष पूजा करनी चाहिए. 
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन पूजा के बाद कमल गट्टे की माला से 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः' जप करना चाहिए. 
  • धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन माता लक्ष्मी की कृपा बरसाने वाला श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com