विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Oct 26, 2022

Chandra Grahan 2022: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा देव दीपावली पर ! जानें जरूरी बातें

Chandra Grahan 2022 Date and Time: साल 2022 का दूसरा और आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 08 अक्टूबर को लगने जा रहा है. जानिए इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें.

Read Time: 4 mins
Chandra Grahan 2022: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा देव दीपावली पर ! जानें जरूरी बातें
Chandra Grahan 2022 Date: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा.

chandra grahan kab hai 2022: साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर मास (Lunar eclipse november 2022) में लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आगामी 08 नवंबर, मंगलवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण (total lunar eclipse 2022) होगा. भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वी भागों में दिखाई देगा. वहीं आंशिक रूप से इस ग्रहण (grahan 2022) को भारत के अधिकांश भागों में देखा जा सकता है. 08 नवंबर, 2022 को देव दीपावली है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र (total lunar eclipse 2022 astrology) के कई जानकार देव दीपावली (dev deepawali 2022 date) ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं. ऐसे में जानते हैं कि साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Last Lunar Eclipse 2022) के बारे में.

चंद्र ग्रहण 2022 डेट और टाइम | Chandra Grahan 2022 Date and Time

चंद्रग्रहण 2022 तिथि- 08 नवंबर, मंगलवार

चंद्रग्रहण आरंभ- शाम 5 बजकर 32 मिनट पर

चंद्र ग्रहण समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर 

सूतक शुरू- सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर

सूतक समाप्त- शाम 06 बजकर 18 मिनट पर

भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण | Chandra Grahan Visibility


08 अक्टूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा. 

भारत के अलावा कहां-कहां दिखेगा चंद्रग्रहण | Chandra Grahan Across World

देव दीपावली (dev deepawali 2022) के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिन्द महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा. 

चंद्र ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें | Important Things related to Chandra Grahan 2022

  • हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक साल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 
  • साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा. जो कि भारतीय समय के अनुसार, 08 नवंबर को दोपहर 1.32 से शुरू होकर शाम 7.27 तक रहेगा.
  • मान्यतानुसार, ग्रहण काल में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी होती है. 
  • चंद्र ग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है. जो कि ग्रहण लगने से 09 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण की समाप्ति के बाद खत्म होता है. 
  • सूतक काल आरंभ होने के बाद पूजा-पाठ इत्यादि धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना गया है. ऐसे में इस दौरान यात्रा करने से परहेज करना चाहिए. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो सोना चाहिए और ना ही धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए. 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान और दान का खास महत्व है. इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करना शुभ होता है. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

करगिल में गरज PM मोदी, कहा- सेनाएं दुश्‍मन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Yogini Ekadashi 2024: आज रखा जा रहा है योगिनी एकादशी का व्रत, जानिए पूजा का मुहूर्त और विधि
Chandra Grahan 2022: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा देव दीपावली पर ! जानें जरूरी बातें
लड्डू गोपाल की सेवा में है भोग का बहुत महत्व, जानिए दिन के अनुसार किस चीज से लगाना चाहिए भोग
Next Article
लड्डू गोपाल की सेवा में है भोग का बहुत महत्व, जानिए दिन के अनुसार किस चीज से लगाना चाहिए भोग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;