विज्ञापन

Leo Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वाहन और यात्रा में रखें सावधानी, जल्दबाजी से बढ़ सकती है परेशानी

leo Horoscope Today 16 September 2026, singh Rashifal:जिस काम को आप करने की कई दिनों से हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, उसे कर पाएंगे.जिस व्यक्ति से काफी समय से संपर्क नहीं हुआ है, उससे संवाद शुरू हो सकता है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न करें.

Leo Aaj Ka Rashifal 16 September 2026: वाहन और यात्रा में रखें सावधानी, जल्दबाजी से बढ़ सकती है परेशानी
leo Aaj Ka Rashifal 16 September 2026 | singh Horoscope Today
leo Aaj Ka Rashifal 16 September 2026 | singh Horoscope Today


leo Horoscope Today 16 September 2026, singh Rashi ka Rashifal:आज दिन का आरंभ सिंह राशि वालों के लिए उक्साह और आत्मविश्वास के साथ होगा. जिस काम को आप करने की कई दिनों से हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे, उसे कर पाएंगे. दिन सक्रियता और अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने वाला रहेगा. सुबह 10:50 बजे तक चंद्रमा तीसरे भाव में होने से संपर्क साधने, जरूरी बातचीत करने और किसी काम की पहल करने का उत्साह रहेगा. जिस व्यक्ति से काफी समय से संपर्क नहीं हुआ है, उससे संवाद शुरू हो सकता है. किसी प्रस्ताव को लेकर फोन या संदेश के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. हर जानकारी पर तुरंत भरोसा न करें.

किसी कारोबारी वादे को स्वीकार करने से पहले उसकी वास्तविक स्थिति जांच लें. सुबह छोटी दूरी की यात्रा या लगातार आने-जाने का सिलसिला बन सकता है. समय का दबाव अपने ऊपर न डालें. वाहन चलाते समय जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है. भाई-बहन या किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत में पुरानी शिकायत सामने आए तो उसे बहस में बदलने के बजाय बात वहीं सीमित रखना बेहतर होगा. 10:50 बजे के बाद चंद्रमा चौथे भाव में पहुंचेंगे. इसके साथ आपका ध्यान घर, निजी आराम और भावनात्मक सुरक्षा की ओर मुड़ सकता है.

 कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के बाद अकेले या शांत वातावरण में समय बिताने की इच्छा होगी. घर की व्यवस्था में बदलाव या किसी वस्तु की मरम्मत का विचार बन सकता है. संपत्ति, वाहन अथवा घरेलू खरीदारी से जुड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. कीमत के साथ भविष्य में आने वाले खर्च को भी ध्यान में रखें. परिवार में किसी की बात मन को लग सकती है, लेकिन तत्काल प्रतिक्रिया देने से स्थिति बिगड़ सकती है. हर बात का जवाब उसी क्षण देना जरूरी नहीं है. शाम के समय मन में पुरानी यादें उभर सकती हैं.

 भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने के बजाय अगले दिन तक प्रतीक्षा करना बेहतर रहेगा.आज मानसिक शांति आपके लिए बाहरी उपलब्धि से ज्यादा महत्वपूर्ण होगी.

उपाय: सुबह ॐ हनुमते नमः मंत्र का 108 बार जाप करके गुड़ और चने का भोग लगाएं.
शुभ रंग: सुनहरा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com