विज्ञापन

Holi Bhai Dooj 2026: आज मनाई जाएगी भाई दूज, जानें बहनें कब और कैसे लगाएं अपने भाई को टीका

Holi Bhai Dooj 2026 Significance: रंगों के महापर्व होली के बाद आज भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा. भाई और बहन से जुड़ा यह पर्व क्यों मनाया जाता है? आज बहनें किस समय अपने भाई को लगाएंगी टीका? शुभ मुहूर्त से लेकर धार्मिक महत्व तक जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Holi Bhai Dooj 2026: आज मनाई जाएगी भाई दूज, जानें बहनें कब और कैसे लगाएं अपने भाई को टीका
Holi Bhai Dooj 2026: होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
NDTV

Holi Bhai Dooj 2026 Tilak Time: सनातन परंपरा में चैत्र मास के कृष्णपक्ष की द्वितीया तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है क्योंकि फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर रंगों का महापर्व मनाने के बाद बहनें इस दिन अपने भाई को तिलक करके उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. पंचांग के अनुसार आज यह पावन पर्व मनाया जा रहा है. दीयों के महापर्व दिवाली के बाद मनाई जाने वाली भाई दूज की तरह आखिर होली भाई दूज का क्या धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है? आज बहनें किस समय और कैसे अपने भाई को लगाएं टीका? आइए भाई-बहनों के स्नेह से जुड़े इस महापर्व के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

होली भाई दूज का शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2026 Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्णपक्ष की द्वितीया तिथि 04 मार्च 2026 की शाम 04:48 बजे प्रारंभ होकर आज 05 मार्च 2026 की शाम को 05:03 बजे तक रहेगी. आज बहनें अपने भाई को अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:56 बजे के बीच टीका लगा सकती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

होली भाई दूज की पूजा विधि (Holi Bhai Dooj 2026 Tilak Vidhi)

  • होली भाई दूज के दिन बहन और भाई को प्रात:काल उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए.
  • तन और मन से पवित्र होने के बाद सबसे पहले अपने आराध्य देवी-देवता की विधि-विधान से पूजा करें. 
  • इसके बाद अपने घर के ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में अपने भाई को कुछ इस तरह बिठाएं कि उसका मुंह भी उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रहे. 

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी कब है? जानें देवी-देवताओं से जुड़ी होली की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व

  • इसके बाद बहनों को अपने भाई के सिर पर कोई रुमाल रखने के बाद उसके माथे पर रोली, चंदन, अक्षत, गुलाल आदि से तिलक करें.  
  • इसके बाद यदि आप शुद्ध देशी घी का दीया जलाकर अपने भाई की आरती करें. 
  • अंत में बहनें अपने भाई को मिठाई खिलाएं और भाई अपनी बहनों का आशीर्वाद लेकर उन्हें अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार दें.

होली भाई दूज का धार्मिक महत्व (Holi Bhai Dooj 2026 Significance)

हिंदू मान्यता के अनुसार भाई दूज का पर्व भाई और बहन के पवित्र रिश्ते और उनके स्नेह का प्रतीक है. हिंदू मान्यता के अनुसार रंगोत्सव के बाद बहनें इस दिन अपने भाई को टीका करके उनकी लंबी उम्र और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने की कामना करती हैं. वहीं भाई अपनी बहनों से आशीर्वाद लेते हुए आजीवन उसके साथ सुख-दुख में खड़े रहते हुए रक्षा करने का वचन देता है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com