अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स हैं और रहिए चुस्त-दुरुस्त, स्वस्थ और फिट

अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स हैं और रहिए चुस्त-दुरुस्त, स्वस्थ और फिट

हम चाहें जितने धनवान हों, चाहे जितने महंगे मकान में रह रहे हों, लेकिन अगर स्वस्थ नहीं हैं, तो सब बेकार-सा लगता है। शायद इसलिए कहा गया है कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है। यही कारण है कि भारतीय वास्तुशास्त्र में स्वास्थ्य को विशेष महत्व दिया गया है और स्वस्थ रहने के अनेक उपाय सुझाए गए हैं। आइए जानते हैं, चुस्त-दुरुस्त, स्वस्थ और फिट रहने के कुछ आसान वास्तु टिप्स।
 
बेडरुम की संरचना और साजसज्जा
इसमें कोई शक नहीं कि बेडरुम घर का वह स्थान होता है, जहां व्यक्ति आराम करता है और काम के बाद अपना ज्यादातर समय बिताता है। लेकिन कई बार ऐसा महसूस होता है कि अपने बेडरुम में अच्छी नींद नहीं आयी। कई बार सुबह उठने पर भी नींद पूरी नहीं हो पाती है और ताजगी का एहसास नहीं हो पाता है। तो इसका साफ मतलब है कि बेडरुम में नेगेटिव एनर्जी की मात्रा पॉजिटिव एनर्जी से ज्यादा है। नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने के लिए ये वास्तु टिप्स अपनाएं:

  • बेडरुम कभी भी पूरी तरह से क्लोज्ड यानी बंद नहीं होना चाहिए।
  • ताज़ी हवा आने के लिए कमरे में एक उपयुक्त खिड़की अवश्य होनी चाहिए।
  • बेडरुम में झूठे बर्तन बहुत अधिक समय तक रखना अच्छा  नहीं माना गया है।
  • बेडरुम में किसी नकारात्मक तस्वीर को न टांगे।
यह भी पढ़ें : "घर में न लगाएं कैक्टस और कंटीले पौधे, वास्तुशास्त्र की दृष्टि से अनुकूल नही हैं ये"

यह है सोने की सही स्थिति
भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार सोते समय सिर उत्तर और पैर दक्षिण दिशा में होना अच्छा नहीं माना गया है। इस स्थिति में सोने न केवल नींद कम आने की शिकायत पाई गई है, बल्कि शारीरिक कमजोरी का आभास भी होता है। परिणास्वरुप बीमारियां होने के चांस बढ़ जाते हैं। प्राय: इस दिशा में सोने से सिरदर्द और अनिद्रा की शिकायत रहती है।
 
वास्तुशास्त्र में सोने की सही दिशा पूर्व-पश्चिम मानी गई है। पश्चिम-पूर्व दिशा भी अच्छी मानी गई है।
 
घर में किचन और टॉयलेट पास-पास न हो
यह देखा गया है कि व्यक्ति की अधिकतर बीमारियां किचन और टॉयलेट से निकलती हैं। जब आप घर बनवा या खरीद रहें हो  या किराए पर ले रहे हों, तो यह ध्यान रखना चाहिए कि  घर में किचन और टॉयलेट पास-पास में न हो। वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसा होना बीमारियों को बढ़ावा देता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह भी पढ़ें : "वास्तु के अनुसार ड्राइंग रूम में कहां रखें अक्वेरियम और कृत्रिम पानी का फव्वारा"
 
घर में लगाएं तुलसी का पौधा
भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा एक अचूक दवा की तरह स्वास्थ्य की रक्षा करता है। यह देखा गया है कि यदि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर के लोग छोटी या मौसमी बीमारियों से प्राय: दूर रहते है।
 
घर में रखें क्रिस्टल बॉल और सूर्य की पेंटिंग
फेंगसुई यानी चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार क्रिस्टल बॉल और सूर्य की पेंटिंग घर की नेगेटिव एनर्जी को से दूर करती है। इन्हें घर में सही स्थान पर रखकर घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाया जा सकता है।