विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2018

कुंभ मेला 2019 में श्रद्धालु अब क्रूज़ की सवारी से कर सकेंगे दर्शन

जिला प्रशासन के कर्मचारियों को पूरा प्रशिक्षण दे दिया जाएगा और वे ही इसका परिचालन करेंगे. परिचालन में प्राधिकरण के लोग भी सहयोग करेंगे. पांडेय ने बताया कि क्रूज का किराया जिला प्रशासन निर्धारित करेगा.

कुंभ मेला 2019 में श्रद्धालु अब क्रूज़ की सवारी से कर सकेंगे दर्शन
जपांच घाटों से क्रूज की सवारी कर मेला क्षेत्र में आ सकेंगे श्रद्धालु 
नई दिल्ली:

भीड़ से बचकर कुम्भ मेला क्षेत्र में आने के लिए यमुना नदी में पांच घाटों पर टर्मिनल बनाए गए हैं. जहां से लोग क्रूज की सवारी कर सीधे मेला क्षेत्र में आ सकेंगे. यह जानकारी गंगा राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के परियोजना निदेशक प्रवीर पांडेय ने दी. 

यहां किला घाट पर सी.एल. कमला क्रूज पर संवाददाताओं से बातचीत में पांडेय ने बताया कि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने किला घाट, सरस्वती घाट, नैनी ओल्ड ब्रिज और सुजावन घाट पर एक-एक फ्लोटिंग टर्मिनल स्थापित किए हैं.

कुंभ मेले का शुभारंभ, जूना अखाड़े की शाही पेशवाई से हुई शुरुआत

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सी.एल. कस्तूरबा और सी.एल. कमला क्रूज यात्रियों की सेवा में रहेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए चटनाग, सिरसा, सीतामढ़ी, विंध्याचल और चुनार में पांच अस्थायी जेटी स्थापित की गई है. पांडेय ने बताया कि इन जहाजों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं और दो गोताखोर भी तैनात रहेंगे. अभी तक लोगों को शहर से मेला क्षेत्र में आने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, लेकिन क्रूज सेवा शुरू होने से लोगों खासकर बुजुर्गों को बहुत सहूलियत मिलेगी.

कुंभ मेला 2019 में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, 18 करोड़ में बिछा डिजिटल वायरलेस सिस्टम का जाल

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण एक जनवरी को इन जहाजों को जिला प्रशासन को सौंप देगा. जिला प्रशासन के कर्मचारियों को पूरा प्रशिक्षण दे दिया जाएगा और वे ही इसका परिचालन करेंगे. परिचालन में प्राधिकरण के लोग भी सहयोग करेंगे. पांडेय ने बताया कि क्रूज का किराया जिला प्रशासन निर्धारित करेगा.

आस्था की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

वीडियो - इलाहाबाद : संगम तट पर कुंभ की रौनक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumbh Mela, Kumbh Mela 2019, Ardh Kumbh Mela 2018, Kumbh2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com