विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

शनिदेव की कृपा पाने के लिए पूजा के समय किया जाता है इन मंत्रों का जाप

धार्मिक ग्रंथों में निहित है कि शनिदेव अच्छे कर्म करने वालों को मनोवांछित फल देते हैं, तो बुरे कर्म करने वालों को दंड देते हैं. शनि देव ग्रहों में न्यायकर्ता माने जाते हैं. कहते हैं कि हर व्यक्ति के द्वारा किये जाने वाले कार्य और उसके फल के पीछे शनि ही हैं. माना जाता है कि शनिदेव की कृपा पाने के लिए रोजाना इन मंत्रों का जाप लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

शनिदेव की कृपा पाने के लिए पूजा के समय किया जाता है इन मंत्रों का जाप
शनिदेव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जाप, बनी रहेगी कृपा
नई दिल्ली:

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है. मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव का विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के सभी, काल, कष्ट, दुख, दर्द दूर हो जाते हैं. हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. इसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है. शनि देव ग्रहों में न्यायकर्ता माने जाते हैं. कहते हैं कि हर व्यक्ति के द्वारा किये जाने वाले कार्य और उसके फल के पीछे शनि ही हैं. शास्त्रों में शनि को एक प्रमुख ग्रह माना गया है. इस ग्रह को कर्मफलदाता भी कहा गया है. शनि देव के बारे में ऐसी मान्यता है कि ये शुभ और अशुभ दोनों तरह के फल प्रदान करते हैं. माना जाता है कि शनिदेव की कृपा पाने के लिए रोजाना इन मंत्रों का जाप लाभकारी सिद्ध हो सकता है. अगर आप भी शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिदेव की पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप जरूर करें.

shani dev pooja vidhi

शनि देव मंत्रों का जाप | Shani Dev Mantra Jaap

ॐ निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥

ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।

उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।

cneveet

ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।

छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

ऊँ शन्नोदेवीर-भिष्टयऽआपो भवन्तु पीतये शंय्योरभिस्त्रवन्तुनः।

shani shingnapur 650

ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु नः।

ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलहप्रिहा।

कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा।।

शनैर्नामानि पत्नीनामेतानि संजपन् पुमान्।

दुःखानि नाश्येन्नित्यं सौभाग्यमेधते सुखमं।।

ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
संतान के लिए रखा जाने वाला अहोई अष्टमी व्रत कब? यहां जानें डेट, पूजा मुहूर्त और अर्घ्य का समय
शनिदेव की कृपा पाने के लिए पूजा के समय किया जाता है इन मंत्रों का जाप
प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, मान्यता के अनुसार जप करने से होती है हर मनोकामना पूरी
Next Article
प्रेमानंद महाराज से जानिए राधा रानी के 28 नाम, मान्यता के अनुसार जप करने से होती है हर मनोकामना पूरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com