विज्ञापन

मिथुन राशि वालों के करियर के लिए आज अहम दिन, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अहम हो सकता है. उनके लिए आज करियर में अहम दिन होगा.

मिथुन राशि वालों के करियर के लिए आज अहम दिन, पढ़ें- 15 अप्रैल 2026 का राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेगा. पिता या उच्चाधिकारियों की सलाह लभाकारी सिद्ध होगी. आज का दिन करियर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. करियर में नई दिशा मिल सकती है. सुबह आप कुछ उलझन महसूस करेंगे लेकिन दोपहर के बाद चीजें स्पष्ट होंगी. आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है. 

चंद्रमा के पूर्वाभाद्रपद के कारण आप कुछ नए विचारों पर काम कर सकते हैं. दोपहर बाद चंद्रमा के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर आपको धैर्य और स्थिरता देगा, जिससे आप अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से देख पाएंगे. आपके विचारों की सराहना होगी. उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा. 

व्यापार में विस्तार के योग हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी धार्मिक यात्रा या अपने क्षेत्र के आस-पास धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. लेकिन नींद पूरी लें. प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा.

उपाय: प्रातः उठकर पिताजी के चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करें.
 

लेखक के बारे में
img
Priyank Dwivedi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Horoscope Today, Gemini Horoscope, Horoscope Today, Rashifal, Rashifal Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com