- मान्यता है मुरादें होती हैं पूरी.
- महाराष्ट्र का शिरडी साईं मंदिर है खास.
- इस मंदिर में साईं बाबा महासमाधि उत्सव मनाया जाता है.
Famous Sai Baba Temple: साईं बाबा (Sai Baba) की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है. दुनिया भर में साईं बाबा के कई मंदिर (Sai Baba Temples) हैं. साईं को समर्पित इन मंदिरों में रोजाना सैकड़ों भक्त दर्शन के लिए आते हैं और श्रद्धा के साथ भगवान के सामने नतमस्तक होते हैं. ऐसी मान्यता है कि साईं बाबा (Sai Baba) के इन मंदिरों में दर्शन से भक्तों की मुराद पूरी होती है. इसके अलावा मान्यता यह भी है कि साईं बाबा (Sai Baba) के चरणों में गुलाब के फूल चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है. आइए जानते हैं साईं बाबा के 5 प्रसिद्ध मंदिरों (5 Famous Sai Temple) के बारे में.
महाराष्ट्र का शिरडी साईं मंदिर
शिरडी साईं मंदिर भारत के सबसे बड़े में से एक है. यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित है. साईं बाबा का यह मंदिर विशाल है. इस मंदिर में साल भर भक्तों का तांता लगा रहता है. मंदिर में भक्तों को लाईव दर्शन करने की भी सुविधा दी गई है. साईं के इस मंदिर में प्रतिदिन भजन और आरती जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में लोधी रोड स्थित शिरडी साईं मंदिर
साईं बाबा का यह मंदिर भारत के खूबसूरत मंदिरों में से एक है. इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां दीवारों पर वास्तुकला की गई है. यह मंदिर सड़क के किनारे स्थित है. इस मंदिर में रोजाना 7 तरह की आरती की जाती है. साथ ही गुरुवार के दिन विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. शाम के समय आरती की जाती है.
उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित साईं मंदिर
यह साईं मंदिर उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित है. यहां हर साल काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मान्यता है कि यह मंदिर भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. इस मंदिर में प्रवेश करते ही आशीर्वाद मुद्रा में साईं बाबा की मूर्ति दिखाई पड़ती है. मंदिर में समय-समय पर तरह-तरह के अनुष्ठान होते रहते हैं.
मायलापुर शिरडी साईं मंदिर
चेन्नई के मायलापुर में स्थित साईं बाबा का यह मंदिर बेहद खूबसूरत है. साईं बाबा के इस मंदिर में भक्तों को माला, वस्त्र और प्रसाद चढ़ाने के स्वतंत्रता है. भक्तों के लिए मंदिर सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है. दोपहर 1 से 4 के बीच मंदिर के कपाट बंद रहते हैं. इसके अलावा इस मंदिर में रोजाना अन्न दान और प्रसाद वितरण होता है.
श्री साईं जनमशान मंदिर
साईं बाबा को समर्पित यह मंदिर महाराष्ट्र के परभणी जिले में स्थित है. मान्यता है कि साईं बाबा का जन्म पथरी नामक गांव में हुआ था. प्रतिदिन इस मंदिर में 5 तरह की साईं आरती की जाती है. जुलाई और अक्टूबर के महीने में इस मंदिर में साईं बाबा महासमाधि उत्सव मनाया जाता है. साईं बाबा के इस मंदिर में हर धर्म जाति के लोग आकर भगवान के सामने नतमस्तक होते हैं.
सिटी सेंटर: हनुमान मंदिर के सेवादार यूसुफ पेश कर रहे भाईचारे की मिसाल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं