9 years ago
नई दिल्ली:
त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है. अभी तक की मतगणना के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी एक बड़ी ताकत बनकर उभरी है और दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आने जा रही है. यहां पर बीजेपी और लेफ्ट में सुबह कड़ी टक्कर थी जो दोपहर बाद तक एकतरफा नजर आने लगी. वहीं नागालैंड में एनपीएफ सबसे आगे था लेकिन दोपहर बाद तक यहां पर भी बीजेपी गठबंधन के साथ एनडीपीपी आगे निकल गई है. उधर मेघालय में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है. यहां पर भी बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और विधानसभा के त्रिशंकु होने के आसार हैं.
बता दें कि तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में मतदान हुआ था. एक्जिट पोल की माने तो इन तीनों राज्यों में इस बार भाजपा एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी. दो एक्जिट पोल में यह कहा गया है कि त्रिपुरा में भाजपा सत्तासीन होगी, जहां पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों राज्यों में मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ होगी. त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गए थे.