लोकसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी वार-पलटवार का दौर तेज होता जा रहा है. बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बरोजगारी के मसले पर नरेंद्र मोदी सरकार का घेराव किया है. एक के बाद एक, तेजस्वी ने लगातार कई ट्वीट किए और मोदी सरकार पर युवाओं को ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी ने सबसे ज्यादा युवाओं को ठगा है. हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा कर उसे पूरा न करना वादाखिलाफी है. बिहार में नीतीश जी और भाजपा का अपवित्र गठबंधन अपराध, भ्रष्टाचार और बलात्कार जैसे अपवित्र कार्यों में लीन है, इन्हें किसानों और नौजवानों की कोई चिंता नहीं है. तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछा कि मोदी जी बेरोजगारी पर बात करने पर आपका गला क्यों सूख जाता है. 2 करोड़ नौकरियों का हर साल वादा करने वाले 5 साल में उसका सौंवा हिस्सा भी वादा नहीं निभा पाए. एनएसएसओ की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा कि रिपोर्ट के अनुसार इन पांच सालों में 50 साल का रोना रोने वालों के कारण रोजगार की पिछले 45 सालों में सबसे खराब स्थिति रही.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अगले ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि संगठित, असंगठित, निजी व सरकारी क्षेत्र. सभी की स्थिति बद से बदतर है. हर क्षेत्र से रोजगार के अवसर खत्म ही नहीं हो रहे बल्कि कार्यरत मानव संसाधन की छटनी भी बदस्तूर जारी है. BSNLजैसी नवरत्न कम्पनियों को जानबूझकर नीम हकीम नीतियों से घाटे में धकेला जा रहा है ताकि 'जियो' जी सके. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि युवाओं को अंधेरे में रखने के लिए सरकार ने तीन-तीन बार बेरोजगारी के आंकड़े प्रस्तावित होने से रोक दिया गया. हाल ही में मुद्रा योजना के द्वारा करवाए गए बेरोजगारी पर एक रिपोर्ट को भी प्रकाशित होने से रोक दिया गया.
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार ने भर्ती के नाम पर करोड़ों का गबन किया. तेजस्वी ने लिखा कि छलावा पार्टी की छलिया सरकार ने भर्ती के बहाने आवेदन पत्रों की फीस के नाम पर बेरोजगार युवाओं से हजारों करोड़ रुपए लूट लिए. अकेले रेलवे ने बेरोजगारों के आवेदनों से अरबों कमाए है. युवाओं का ध्यान भटकाने के लिए नए प्रपंच रचे जा रहे है. नौकरियों के आंकड़ों के सबूत मिटाए जा रहे है. तेजस्वी ने लिखा युवाओं को काल्पनिक शत्रु दिखा कर बेरोजगारी के सवाल से दूर किया जा रहा है. मोदी सरकार बेरोजगारी पर बात करने से क्यों डरती है? युवा साथियों से आग्रह है कि वो अपने जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों को आगामी चुनाव में तरजीह दे. मोदी जी से 2014 के घोषणा पत्र पर सवाल-जवाब करें.
Video: आज देश में अघोषित में इमरजेंसी है: तेजस्वी यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं