विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2018

कर्नाटक के BJP उम्‍मीदवारों से पीएम मोदी ने कहा, भारतीय राजनीति का कल्चर कांग्रेस के कुकर्मों और पाप से जुड़ा

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक में बीजेपी के सभी उम्मीदवारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के कल्चर की मुख्यधारा कांग्रेस के कुकर्मों और कांग्रेस के पाप से जुड़ी हुई है.

कर्नाटक के BJP उम्‍मीदवारों से पीएम मोदी ने कहा, भारतीय राजनीति का कल्चर कांग्रेस के कुकर्मों और पाप से जुड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी
  • पीएम मोदी कर्नाटक में बीजेपी के सभी उम्मीदवारों से बात की
  • भारतीय राजनीति के कल्चर की मुख्यधारा कांग्रेस के कुकर्मों से जुड़ा
  • हम जनता को गुमराह करके चुनाव नहीं जीतना चाहते
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को कर्नाटक में बीजेपी के सभी उम्मीदवारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के कल्चर की मुख्यधारा कांग्रेस के कुकर्मों और कांग्रेस के पाप से जुड़ी हुई है. जबतक देश को कांग्रेसी कल्चर से मुक्त नहीं करवाएंगे तब तक देश की राजनीति का शुद्धिकरण नहीं हो सकता है. उन्‍होंने कहा कि जिन लोगों के अपनी पूरी राजनीति जाति, पंत और समुदाय के आधार पर की हो उन्हें विकास की राजनीति से कोई मतलब नहीं है. 

महज एक साल में ही योगी डगमगाते नजर आ रहे हैं...

उन्‍होंने कहा कि हम विकास के मुद्दे पर, संगठन की ताकत के आधार पर और जतना के विश्वास को जीतकर चुनाव जीतना चाहते हैं. हम जनता को गुमराह करके चुनाव नहीं जीतना चाहते. पीएम ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं को लुभाने के लिए झूठे वादे कर रही है, भाजपा के लिए सर्वागींण 'विकास' ही एजेंडा है. 

आसाराम के साथ PM मोदी की फोटो शेयर करने पर भड़के फरहान अख्तर, यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

पीएम मोदी ने कहा, हमें अपने मुद्दों और अपने कार्यों के बल पर आगे बढ़ना है. यूपीए के अंतिम 4 वर्ष के कार्यकाल में कर्नाटक को हाईवे निर्माण के लिए 8,700 करोड़ रुपये दिए गए थे जबकि हमारे चार साल के कार्यकाल में कर्नाटक को 27,000 करोड़ रुपये हाईवे निर्माण के लिए दिए गए. उन्‍होंने कहा कि कर्नाटक में हमने 4 साल में लगभग 34 लाख शौचालयों का निर्माण करवाया है जबकि यूपीए के आखरी 4 साल में मात्र 20 लाख शौचालय बनाए गए थे. 

VIDEO: मिशन 2019 की BJP के लिए घर संभालना मुश्किल?

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Karnataka, BJP, NM App, Karnataka Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com