प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार( नौ मई) को पश्चिम बंगाल और उत्तर-प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पहली जनसभा वह पश्चिम बंगाल के बांकुरा में सुबह दस बजे, दूसरी जनसभा सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में करेंगे. इसके बाद तीनों जनसभाएं उत्तर-प्रदेश में करेंगे. वह यूपी के आजमगढ़ में तीन बजकर 10 मिनट पर तीसरी जनसभा, चार बजकर 45 मिनट पर जौनपुर में चौथी जनसभा करेंगे. इसके बाद वह शाम छह बजकर 40 मिनट पर प्रयागराज की जनता को संबोधित करेंगे. इसी तरह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी के श्रावस्ती, डुमरियागंज, संत कबीरनगर, सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं भी करेंगे. अमित शाह श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे, डुमरियागंज में साढ़े 12 बजे, संत कबीरनगर में दो बजकर 20 मिनट पर और सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में सवा चार बजे रैली करेंगे.इसके अलावा सवा छह बजे गढ़वा घाट, वाराणसी पर गढ़वा आश्रम के संतों से भेंट करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Narendra Modi, Lok Sabha Polls 2019, LokSabhaPolls2019