विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव के लिए जारी मतगणना में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) बहुमत हासिल कर ली है. मिजो नेशनल फ्रंट 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है. इलेक्शन कमिशन (चुनाव आयोग) द्वारा जारी किए गए कुल 40 सीटों में एमएनएफ (MNF) पार्टी ने बहुमत हासिल करते हुए 26 सीटें जीत ली हैं. कांग्रेस को 26 सीटों का नुकसान हुआ और सिर्फ 5 सीट पर जीत हासिल कर सकी. बीजेपी ने पहली बार मिजोरम में खाता खोला और एक सीट पर कब्जा जमा लिया. मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थनहवला चम्फाई दक्षिण सीट से एमएनएफ के टी जे लालनंतलुआंग से 856 मतों से पराजित हो चुके हैं. वह सेरछिप सीट से भी हार चुके हैं. कांग्रेस ने 2013 के विधानसभा चुनाव में 34 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि एमएनएफ पांच सीट पर कब्जा कर पाई थी. एमएनएफ से 2008 में राज्य की सत्ता छिन गई थी.

एमएनएफ के डॉक्टर एफ लालनुनमाइआ ने आइजोल साउथ-3 सीट पर कृषि मंत्री के एस ठेंगा को 2,037 मतों के अंतर से हराया. विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष लालचमलियना (एमएनएफ) ने हरांगतुर्जो सीट से एकमात्र महिला विधायक, सहयोग मंत्री वनलालामपुई चौग्थु को हराया जबकि एमएनएफ के लालरेनॉमा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस की संग्जेला त्लाउ को हराकर तुइकुम सीट बरकरार रखी है. एमएनएफ के डॉ के बिछुआ और लालरुआतकिमा ने क्रमश: सैहा और पश्चिम आइजोल-दो से अपनी-अपनी सीटें बरकरार रखी हैं. पूर्व गृहमंत्री तौंलुईए ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी जेडपीएम के डब्ल्यू छुआनाउमा को 701 मतों से हराकर तुइचांग सीट से जीत दर्ज कर ली है.

मिजोरम के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh, Rajasthan, Telangana and Chhattisgarh) राज्यों की भी मतगणना हुई. मिजोरम विधानसभा चुनाव (Mizoram Election Results) मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो सके.

मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना की गई. कांग्रेस और मुख्य विपक्षी एमएनएफ ने 40-40 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए, जबकि बीजेपी 39 सीटों पर मैदान में थे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मिजोरम में चुनाव प्रचार किया था.

Mizoram Election Results 2018 Live Updates: 


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mizoram Assembly Election Results, Mizoram Assembly Election Results 2018, Mizoram Election Results 2018, Mizoram Assembly Polls 2018, Election Results In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com