विज्ञापन
8 years ago
भोपाल: Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 LIVE Updates: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Elections 2018) के सियासी बिसात पर कौन सी पार्टी मारेगी बाजी इसका फैसला भले ही 11 दिसंबर को हो, मगर आज उसकी स्क्रिप्ट लिख दी जाएगी. दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 लिए आज यानी बुधवार को मतदान होना है. मध्य प्रदेश में जहां बीजेपी (BJP) की कोशिश जीत का चौका लगाने की है, वहीं कांग्रेस (Congress) की कोशिश अपने 15 साल के वनवास को खत्म करने की है. बहरहाल, मतदान को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. मध्यप्रदेश में विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए और मिजोरम की सभी 40 सीटों के लिए मतदान होगा. आज 230 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें 5.04 करोड़ मतदाता 2899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. इस चुनाव में जहां शिवराज सिंह चौहान की साख दांव पर है, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के लिए भी अग्निपरीक्षा है. मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव के अनुसार 28 नवंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा की सभी 230 सीटों के लिए मतदान होगा. 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और बालाघाट जिले के तीन नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों परसवाड़ा, बैहर एवं लांजी में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा. चुनाव में कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं एवं 1,389 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. इनमें से 65,000 सर्विस मतदाता डाक मतपत्र से पहले ही मतदान कर चुके हैं. बाकी 5,04,33,079 मतदाता आज अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.
 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Voting Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018, Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 LIVE Updates, Madhya Pradesh Voting, Congress, BJP, Shivraj Singh Chauhan, Kamal Nath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com