विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2019

गिरिराज सिंह का छलका 'दर्द': मुझसे बात किए बिना बदली मेरी सीट, पार्टी बताए ऐसा क्यों किया

केंद्रीय मंत्री और BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को BJP ने इस बार बेगूसराय सीट से उम्मीदवार बनाया है. मगर खबर है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से नहीं, नवादा से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं.

Also Read in
गिरिराज सिंह का छलका 'दर्द': मुझसे बात किए बिना बदली मेरी सीट, पार्टी बताए ऐसा क्यों किया
केंद्रीय मंत्री और BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) का फाइल फोटो...
  • बेगूसराय सीट मिलने पर फिर छलका गिरिराज सिंह का दर्द.
  • उन्होंने बीजेपी की राज्य इकाई से सवाल किया है.
  • गिरिराज सिंह ने कहा कि इस फैसले से उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है.
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री और BJP के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) को BJP ने इस बार बेगूसराय सीट से उम्मीदवार बनाया है. मगर खबर है कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से नहीं, नवादा से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार में अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसी क्रम में बीजेपी ने गिरिराज सिंह को नवादा सीट की जगह बिहार के बेगूसराय से टिकट दिया है. गिरिराज सिंह पहले दबी जुबान में बेगूसराय से लड़ने में आनाकानी कर रहे थे, मगर अब वह खुलकर बीजेपी की राज्य इकाई के खिलाफ बोल रहे हैं और उनका कहना है कि बेगूसराय सीट पक्की करने से पहले उनसे किसी ने पूछा तक भी नहीं. समाचार एजेंसी ANI से नवादा के सांसद और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि 'मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है क्योंकि बिहार में किसी भी सांसद की सीट नहीं बदली गई है.

कन्हैया कुमार लेफ्ट उम्मीदवार के तौर पर बेगूसराय से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, महागठबंधन ने नहीं दिया था टिकट

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि 'मुझसे बिना पूछे इसका फैसला लिया गया. बिहार बीजेपी नेतृत्व को मुझे बताना चाहिए कि ऐसा क्यों किया गया. बेगूसराय से मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मगर मैं अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता.' 

दरअसल, गिरिराज सिंह का नाम जब बीजेपी ने बेगूसराय से तय किया तभी से वह लगातार इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह उनका नाम फिर नवादा के लिए तय हो जाए. बेगूसराय से अपनी उम्मीदवारी से नाराज गिरिराज सिंह लगातार मीडिया में बयान दे रहे हैं कि नवाटा सीट से उनका टिकट काट कर बेगूसराय स्थांतरित किया जाना उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने समान है. इसके लिए गिरिराज सिंह बीजेपी नेतृत्व को ही जिम्मेदार मान रहे हैं. 

सूत्रों की मानें तो गिरिराज सिंह इस विषय़ पर केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत करना चाहते हैं और वह चाहते हैं कि किसी तरह उन्हें फिर से नवादा सीट से ही लड़वाया जाए. यही वजह है कि उन्होंने अब तक बेगूसराय से चुनावी तैयारियां भी नहीं शुरू की है. हालांकि, खबर यह भी है कि बीजेपी ने जो सीटें तय कर दी है, उससे अब वह पीछे नहीं हटने वाली है और अब गिरिराज सिंह को मनाने की कोशिश भी बीजेपी नहीं कर रही है. यानी अब बेगूसराय से ही गिरिराज सिंह को लड़ना होगा. 

VIDEO: कन्हैया कुमार बेगूसराय से लड़ेंगे चुनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Kanhaiya Kumar, Begusarai, Bihar, Lok Sabha Elections 2019, Begusarai Lok Sabha Seat, Bihar Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com