विज्ञापन
This Article is From May 07, 2014

'नीच राजनीति' टिप्पणी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दो मामले दायर किए गए

'नीच राजनीति' टिप्पणी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दो मामले दायर किए गए
फाइल फोटो
पटना:

बिहार के दो भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ उनकी नीच राजनीति वाली टिप्पणी के लिए बुधवार को दो अलग-अलग मामले दायर किए।

प्रदेश भाजपा महासचिव सूरजनंदन मेहता ने पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रमाकांत यादव की अदालत में एक मामला दायर करके आरोप लगाया कि प्रियंका की टिप्पणी समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देगी और इससे शांति भंग होगी।

अदालत सूत्रों ने बताया कि मामले पर कल सुनवाई हो सकती है। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 153:ए:, 153 :बी:, 171 :जी:, 500 और 504 के तहत दायर किया गया है।

भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रियंका ने मोदी का अपमान किया है क्योंकि वह पिछड़ी जाति से आते हैं। कांग्रेस ने इस आरोप से इनकार किया और कहा है कि वह केवल उनके 'निचले स्तर' की राजनीति का उल्लेख कर रही थीं।

प्रियंका के खिलाफ एक अन्य मामला दरभंगा की एक अदालत में दायर किया गया है। भाजपा निषाद समुदाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख अर्जुन साहनी ने दरभंगा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र पांडेय की अदालत में प्रियंका के खिलाफ इसी आरोप में एक मामला दायर किया।

इस मामले की भी सुनवायी कल होने की संभावना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अफजल गुरु, सर्जन बरकती और इंजीनियर रशीद...कश्मीर के वोटरों के मन में क्या?
'नीच राजनीति' टिप्पणी के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ दो मामले दायर किए गए
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Next Article
4 बार CM, 13 साल की उम्र से जुड़े हैं RSS से, विदिशा से 6 बार के सांसद शिवराज बने मोदी सरकार में मंत्री
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com