संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA 2 और CDS 2 परीक्षा 2026 दोनों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी दिया है. भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के ऑनलाइन जाकर अब आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की और से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून 2026, शाम 6:00 बजे तक. ये दोनों एग्जाम 13 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे. इस बार रक्षा बलों में कुल 845 पदों पर भर्ती की जानी है. NDA के लिए कुल 394 वैकेंसी निकाली गई है. जबकि CDS के लिए 451 पद पर भर्ती निकली है.
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
जो उम्मीदवार आवेदन करने चाहते हैं, उन्होंने UPSC OTR Portal पर जाकर अपना One Time Registration करना होगा. इसके बाद उम्मीदवार。फॉर्म भरना के लिए OTR लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर Latest Notifications टैब में जाएं. NDA (II) या CDS (II) परीक्षा का चयन कर आवदेन फॉर्म को भर दें.
NDA 2 और CDS 2 एग्जाम शेड्यूल
- परीक्षा कब होगी-13 सितंबर 2026 (रविवार)
- आवेदन कब से शुरू होगा: 20 मई 2026
- आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 जून 2026
- एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो: 10 जून से 16 जून 2026
क्या है चयन प्रक्रिया
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) NDA 2 और CDS 2 परीक्षा में चयन दो प्रक्रिया के तहत होगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Exam) देनी होगी. जो कि परीक्षा पेन और पेपर (Offline OMR Sheet) आधारित होगी. लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को Services Selection Board (SSB) इंटरव्यू और इंटेलिजेंस टेस्ट से गुजरना होग, इसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं