UPSC Exam Calendar Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2027 परीक्षा कैलेंडर (Annual Calendar 2027) जारी कर दिया है. परीक्षा कैलेंडर में सिविल सेवा परीक्षा (CSE), NDA, CDS सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तारीख के बारे में जानकारी दी है. जो छात्र इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये आधिकारिक शेड्यूल रणनीति बनाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. UPSC 2027 के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2027 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) प्रारंभिक परीक्षा 2027 की अधिसूचना 13 जनवरी, 2027 को जारी की जाएगी. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 23 मई 2027, रविवार को होगी. जबकि सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 20 अगस्त 2027, शुक्रवार से शुरू होगी. ये परीक्षा कुल पांच दिनों तक चलेगी.
UPSC CSE 2027 टाइमलाइन
- नोटिफिकेशन कब होगा जारी: 13 जनवरी 2027
- आवेदन की आखिरी तारीख: 2 फरवरी 2027
- सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 कब होगी: 23 मई 2027
- सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027 कब होगी: 20 अगस्त 2027 से
- भारतीय वन सेवा (IFoS मुख्य) परीक्षा 2027 कब होगी: 21 नवंबर 2027 से
कब होगी इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा
आईईएस/आईएसएस (IES/ISS) परीक्षा की अधिसूचना 10 फरवरी 2027 को जारी की जाएगी. आवेदन 2 मार्च 2027 से शुरू होगा. जून 2027 में इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा और भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा (IES/ISS) होगा. इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 18 जून 2027 से होगी. आईईएस/आईएसएस परीक्षा 18 जून 2027 से शुरू होगी. ये परीक्षा कुल तीन दिनों तक चलेगी.
UPSC एग्जाम 2027 टाइमलाइन
- NDA & NA परीक्षा (I) और CDS-I 2027: 11 अप्रैल 2027
- इंजीनियरिंग सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2027: 31 जनवरी 2027
- इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा 2027: 18 जून 2027 से
- CAPF (ACs) परीक्षा 2027: 4 जुलाई 2027
- संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2027: 18 जुलाई 2027
- NDA & NA परीक्षा (II) और CDS-II 2027: 19 सितंबर 2027
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 19 जून 2027 को होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 4 जुलाई 2027 को होगी. इसकी अधिसूचना 17 फरवरी 2027 को जारी की जाएगी. संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Services Examination), 18 जुलाई 2027 को होगा. अधिसूचना 3 मार्च 2027 को जारी होगी. आवेदन 23 मार्च 2027 तक चलेगा. भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 21 नवंबर 2027 से होगा. ये एग्जाम कुल सात दिनों तक चलेगा.
आयोग के नोटिस के अनुसाक परीक्षाओं की तारीख परिस्थितियों के अनुसार बदली जा सकती है. उम्मदीवारों को सलाह दी गई है कि वो आयोग की वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर आधिकारिक सूचना चेक करते रहें.
इस लिकं पर जाकर नोटिफिकेशन- UPSC एग्जाम 2027 टाइमलाइन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं