विज्ञापन

एडमिट कार्ड, ड्रेस कोड से लेकर OMR शीट तक... NDA परीक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब

UPSC NDA 2 Exam 2026 FAQ: भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एनडीए परीक्षा हो रही है, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा.

एडमिट कार्ड, ड्रेस कोड से लेकर OMR शीट तक... NDA परीक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब
NDA परीक्षा से जुड़े हर सवाल का जवाब

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने NDA और NA (II) 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ये परीक्षा 13 सितंबर को होगी, जिसके लिए पिछले कई महीने से हजारों युवा तैयारी कर रहे थे. एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही आज हम आपको परीक्षा से जुड़े तमाम सवाल और नियम बताने जा रहे हैं. जिसके बाद आपको एग्जाम के दौरान या फिर उससे पहले किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. 

Q1: NDA का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या फिर upsconline.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या फिर रोल नंबर दर्ज करना होगा. 

Q2: रजिस्ट्रेशन आईडी या पासवर्ड भूल गए तो क्या होगा?

कई उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर पासवर्ड भूल जाते हैं. ऐसे में UPSC की आधिकारिक डाउनलोड विंडो पर Forgot RID का विकल्प होता है. उस पर क्लिक करके अपनी जरूरी जानकारी डालनी होगी और फिर मेल पर आपकी रजिस्ट्रेशन आईडी मिल जाएगी. 

Q3: एडमिट कार्ड पर फोटो, नाम या कुछ गलती है तो क्या करें? 

अगर एडमिट कार्ड में कुछ भी गलती दिखे तो तुरंत UPSC के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें. जिस तरह की गलती है, उसका प्रूफ अपने साथ जरूर रखें. आधार कार्ड और अपनी कुछ पासपोर्ट फोटो अपने पास रखें. 

Q4: क्या एडमिट कार्ड जारी होने के बाद एग्जाम सेंटर बदल सकते हैं? 

एक बार एडमिट कार्ड जारी हो गए तो फिर किसी भी तरह का बदलाव संभव नहीं है. UPSC के नियमों के अनुसार, एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा केंद्र बदलने की कोई मांग स्वीकर नहीं की जाती है.

Q5: एडमिट कार्ड के अलावा अपने साथ क्या-क्या रखें?

  • ई-एडमिट कार्ड का साफ सुथरा प्रिंटआउट 
  • ओरिजनल फोटो पहचान पत्र, जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी 
  • 2 पासपोर्ट साइज कलर फोटो 

Q6: परीक्षा हॉल में किस कलर के पेन का इस्तेमाल करें? 

OMR शीट में आंसर के लिए सिर्फ काले बॉलपॉइंट पेन का ही इस्तेमाल करें, नीले पेन या पेंसिल का इस्तेमाल करने से बचें. 

Q7: परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या बैन है? 

एग्जाम सेंटर पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, बैग, किताबें, नोट्स, या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से बैन हैं.

Q8: परीक्षा हॉल में रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री बंद होने का समय क्या है?

परीक्षा शुरू होने के तय समय, जो एडमिट कार्ड में लिखा गया है, उससे कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाते हैं. इसके बाद किसी भी हाल में एंट्री नहीं मिलेगी. 

Q9: क्या NDA परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

एनडीए के दोनों पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होते हैं और गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होती है. 

Q10: NDA परीक्षा का टाइम और शिफ्ट टाइमिंग क्या है?

परीक्षा एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाती है. पहली शिफ्ट (गणित/Mathematics) का  एग्जाम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होता है. वहीं दूसरी शिफ्ट (GAT/General Ability Test) दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होता है. 

ये भी पढ़ें - UPTET में नॉर्मलाइजेशन से कैसे फेल हो गए कई अभ्यर्थी? जानें क्या है दशमलव का खेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDA Exam, UPSC NDA 2 Exam Date, Upsc Nda 2 Exam, NDA Exam 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com