विज्ञापन

UPSC 2026 आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, आपत्ति दर्ज करवाने का आखिरी मौका

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 इस साल 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी. ये पहला मौका था जब आयोग ने परीक्षा के तुरंत बाद 27 मई 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी.

UPSC 2026 आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, आपत्ति दर्ज करवाने का आखिरी मौका
इस साल यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का पेपर सामान्य से कठिन आया था.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करवाने की आज आखिरी तारीख है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 27 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी. प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करवाने की आखिरी तारीख 31 मई , शाम 6 बजे तक है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. बता दें कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में लगभग 5.49 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे. 

प्रोविजनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें

अगर अभी तक किसी छात्र ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड नहीं की है, तो वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर 'What's New' सेक्शन होगा. 
  2. यहां पर ही सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की का लिंक होगा.
  3. इस लिंक पर जाकर आप प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें- कोचिंग बनाम UPSC, बदले पैटर्न ने उड़ाए होश, क्या कोचिंग के भरोसे नहीं निकलेगा अब एग्जाम?

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है

  1. आपत्ति दर्ज करने के लिए UPSC Online Portal खोलें.
  2. लॉगिन करें, मेनू में 'Examinations' टैब पर जाएं.
  3. ड्रॉपडाउन से 'Representations on Question Paper' को चुनें.
  4. एग्जाम का चयन करें और जिस सवाल के उत्तर पर आपति है उसे दर्ज करवाएं.

कितनी जा सकती ही मेरिट लिस्ट

बता दें कि इस साल यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का पेपर सामान्य से कठिन आया था. साथ ही पेपर काफी लंबा भी था. कठिन पेपर होने की वजह से इस बार सामान्य श्रेणी (General) के लिए 85 - 89 अंक के बीच रहने की उम्मीद है.ईडब्ल्यूएस (EWS) की मेरिट लिस्ट 81 से 85 अंक तक जा सकती है. जबकि एससी (SC) की मेरिट लिस्ट 73  से  76 अंक और  एसटी की  70 से 73 अंक रहे सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com